{"_id":"5a01eb634f1c1bc8678b9df3","slug":"121510075235-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडाघाट में चायल चौक पर लगे सीसीटीवर कैमरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंडाघाट में चायल चौक पर लगे सीसीटीवर कैमरे
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडाघाट (सोलन)। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण शिमला-परवाणू हाइवे और चायल चौक पर अब सीसीटीवी कैमरों के जरिये असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस ने कंडाघाट में तीन सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं जो यहां होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग पुलिस थाना में देखी जा सकेगी। पुलिस विभाग ने यहां इनका नियंत्रण केंद्र भी स्थापित कर दिया है। पुलिस इन कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग लंबे समय से चल रही थी जिसे अब पुलिस ने अब पूरा कर दिया है। यहां से गुजरने वाले वाहन, तस्करी और रोडरेज से जुड़े मामलों को पुलिस को कैमरों से बड़ी मदद मिलेगी। कंडाघाट में मंगलवार को इन कैमरों को स्थापित किया गया।
कंडाघाट थाना के प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि उपमंडल कंडाघाट स्थित चायल चौक पर मंगलवार को पुलिस विभाग की पहल पर कैमरे लगाए गए। यह तीन कैमरे ओल्ड कोर्ट रोड, चायल चौक और सोलन की तरफ जाने वाले मार्ग की तरफ लगाए हैं। इससे हर तरह की गतिविधि पर नजर रखी जा सकती है। इन कैमरों की मदद से लोगों की सुरक्षा पुख्ता होगी और संदिग्ध तथा संदेहजनक गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।