{"_id":"59eb84da4f1c1b9e678b6d0b","slug":"121508607194-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने के पैसे मांगे तो ढाबा संचालक को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाने के पैसे मांगे तो ढाबा संचालक को धुना
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर किरपालपुर में एक ढाबे पर खाने के पैसे मांगने पर ढाबा संचालक की धुनाई कर डाली। पुलिस शिकायत में ताज मोहम्मद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी वार्ड-1 नालागढ़ ने बताया कि वह अपने किरपालपुर स्थित ढाबे पर था। यहां एक व्यक्ति खाना खाने के लिए आया। खाना खाने के बाद जब पैसे मांगे तो वह गाली-गलौज करने लगा। थोड़ी देर बाद दो-तीन और लोगों को वहां लेकर आया और एंगल से वार कर दिया। इससे उसके सिर, बाजू, कान में चोटें आई हैं। एसपी बद्दी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन