फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   4.34 क्विंटल चूरापोस्त सहित दो धरे पुलिस ने ट्रक भी किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार

4.34 क्विंटल चूरापोस्त सहित दो धरे पुलिस ने ट्रक भी किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2019 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
सवा चार क्विंटल चूरा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक भी जब्त
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, ट्रक यूनियन की पार्किंग में खड़ा था ट्रक
पुलिस ने शक के आधार पर ली तलाशी, ट्रक में मिली नशे की खेप
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन में नशे के कारोबारियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की ओर से चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस ने नशे की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है।
जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने इस बार एक ट्रक से चूरा पोस्त बरामद कर इसे जब्त किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एसआईयू प्रभारी की अगुवाई वाली एक टीम मोतिया प्लाजा बद्दी में गश्त पर थी तो इसी दौरान पुरानी ट्रक यूनियन की पार्किंग में एक ट्रक खड़ा था, जिसकी कैबिन की लाइट जली हुई थी और दो लोग उसमें बैठे हुए थे। जैसे ही पुलिस टीम ट्रक के समीप पहुंची तो कैबिन की लाइटें बंद हो गईं, जिस पर पुलिस टीम को संदेह हुआ, जिस पर कैबिन की खिड़की खोली गई तो उसके भीतर ड्राइवर सीट पर गुरनाम सिंह पुत्र स्व. बलवंत सिंह निवासी गांव बाथड़ी तहसील हरोली जिला ऊना और साथ बैठा पवन कुमार पुत्र अर्जुन सिंह निवासी वार्ड-8 बिलांवाली लबाणा बद्दी पाए गए। पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें चूरा पोस्त से लदी बोरियां बरामद की, जिनका वजन किया गया तो यह 4 क्विंटल 34 किलोग्राम और 45 ग्राम पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आरोपियों को किया गिरफ्तार : मालपानी
एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने कहा कि पुलिस ने ट्रक और माल जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें अदालत में पेश कर इनका रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इतनी भारी मात्रा में यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इस बारे में जल्द ही पुलिस पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed