फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शराब तस्करी का भंडाफोड़ ट्रक से पकड़ी 495 पेटियां

शराब तस्करी का भंडाफोड़ ट्रक से पकड़ी 495 पेटियां

Sun, 24 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
शराब तस्करी का भंडाफोड़ ट्रक से पकड़ी 495 पेटियां
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)।
पुलिस ने जिले में शराब तस्करी का भंडाफोड़ कर बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को पकड़ा है। इसमें 495 शराब की पेटियां बरामद हुई हैं। इन्हें अवैध रूप से तस्करी कर ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने कुनिहार खंड के तहत डुमैहर में यह बरामदगी की है। जानकारी के अनुसार ट्रक (एचपी-23बी-9549) में शराब को लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने देर रात डुमैहर में नाका लगा रखा था। इसी बीच शराब से लदा ट्रक नाके पर पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक को रोकने का इशारा किया लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका। पुलिस ने उसका पीछा कर कुछ दूरी पर ट्रक को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान ट्रक के भीतर से 495 पेटियां शराब की बरामद हुईं। पुलिस ने चालक को शराब से जुड़े कागज दिखाने के लिए कहा लेकिन उसके बाद कोई भी दस्तावेज नहीं था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक समेत एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। शराब को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान चालक संजीव कुमार निवासी घुमारवीं और संजीव कुमार पुत्र हंसराज निवासी जुखाला के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जुखाला के रहने वाले आरोपी ने खुद को ट्रक मालिक बताया है। उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने कहा कि पुलिस रिमांड लेकर यह पूछताछ करेगी कि शराब कहां से लाई जा रही थी। कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।

000
....
पुलिस के हाथ लग सकता है पूरा नेटवर्क
शराब तस्करी की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद पुलिस तस्करी से जुड़े लोगों तक पहुंचने का दावा कर रही है। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों से कई राज उगलवाने की बात की जा रही है। दोनों आरोपी बिना बिल की शराब कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इस बारे में भी पुलिस पड़ताल करेगी। इससे कई दूसरे आरोपी पुलिस पकड़ में आ सकते हैं।
000

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed