{"_id":"5cc34781bdec22145d385b5c","slug":"101556301697-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू के कौशल्या खड्ड में संदिग्ध हालत में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परवाणू के कौशल्या खड्ड में संदिग्ध हालत में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। कौशल्या खड्ड में बने डैम के समीप पुलिस ने संदिग्ध हालत में एक शव बरामद किया है। हालांकि अभी उक्त व्यक्ति की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है कि उक्त व्यक्ति हत्या हुई या फिर किसी अन्य कारण से उसकी मौत हुई है। पुलिस दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इसके लिए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कौशल्या खड्ड के समीप एक शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। इसमें छानबीन के दौरान पुलिस को शव के पास से एक आधार कार्ड मिला है। व्यक्ति की पहचान शीश पाल पुत्र शंकर पाल निवासी गांव नागलखरी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश करीब 34 वर्ष के रूप में हुई है। इस आधार कार्ड से हुई पहचान को पुलिस खंगालने में लगी है।
पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह आधार कार्ड बरामद शव का ही है या किसी ने शव की पहचान छुपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए रखा है। बताया जा रहा है कि शव को मौके पर पड़े करीब 3-4 दिन का समय बीत चुका है। इस कारण शव सड़-गल गया है। इसके अलावा शव के सिर पर चोट और जंगली जानवरों के नोचने के निशान भी हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए ईएसआई अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस को कौशल्या डैम के समीप एक शव मिला है। इसकी जांच में पुलिस जुटी है और फोरेंसिक टीम को बुलाया है। शव के पास से कपड़े और आईडी मिली है। इसकी छानबीन की जा रही है। उक्त व्यक्ति की हत्या हुई या फिर किसी अन्य कारण से मौत हुई, दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।