फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   cricket

कमांडो इलेवन सोलन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 15 Feb 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 15 Feb 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
cricket
डूमैहर क्रिकेट टूर्नामेंट कमांडो इलेवन सोलन ने जीता लिया। खिताबी मुकाबले में कमांडो सोलन की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया तथा निर्धारित 20 ओवर में 131 रनों का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

  वहीं दूसरी ओर साई इलेवन घणाहट्टी की टीम महज 99 रनों पर  ऑलआउट हो गई। कमांडो सोलन की टीम ने 32 रनों से खिताबी मुकाबला जीता। मैन आफ द मैच का खिताब हन्नी के नाम रहा। विकास को मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कर मिला।
विज्ञापन

  कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता प्रो. अमरचंद पाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि डूमैहर में खेल मैदान निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। प्रदेश शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पाल ने तीन दशकों से डूमैहर में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर युवक मंडल पदाधिकारियों और डूमैहर की जनता को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  इससे पूर्व युवक मंडल एवं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रो. पाल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व युकां अध्यक्ष संजय ठाकुर का स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया। युकां के पूर्व अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि युवक मंडल की मांगों पर उचित कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग से बातचीत की जाएगी।

   इस मौके पर कुनिहार बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष मदनलाल गर्ग, पूर्व बीडीसी सदस्य हरीश कुमार, पंचायत उपप्रधान तिलकराज, बाबूराम, दीपराम वर्मा, ईश्वर सिंह, प्रताप ठाकुर, लेखराम पाल, सुंदर सिंह, अमर सिंह, नेक चंद पाल, सूरत राम पाल और बलदेव सिंह सहित युवक मंडल प्रधान संदीप पाल और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed