{"_id":"60ddb83e8ebc3ebf4950da77","slug":"couple-dies-as-bike-rolls-down-in-chasm-near-mahadev-on-ramshehar-diggal-road-solan-news-sml3754120194","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव में बाइक के खाई में गिरने से दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेव में बाइक के खाई में गिरने से दंपती की मौत
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। रामशहर-दिग्गल मार्ग पर महादेव के समीप एक बाइक के डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में गिरने से मनलोग गांव के एक दंपती की मौत हो गई। रामशहर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह हादसा सुबह नौ बजे हुआ।
मनलोग खुर्द निवासी हेमराज (40) पुत्र तेलू राम अपनी पत्नी जमना (38) के साथ बाइक पर सून्ना गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। अभी घर से दो किमी ही आगे आए थे कि महादेव गांव के समीप बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठा और बाइक गहरी खाई में जा गिरी।
हेमराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जमना देवी बेहोशी की हालत में थी। ग्रामीणों और पुुलिस ने उन्हें खाई से निकाला और उपचार के लिए रामशहर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एसडीपीओ विवेक ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए हैं।