फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Contractors stopped construction in the city due to non-payment of work

Solan News: काम का पैसा न मिलने पर ठेकेदारों ने शहर में निर्माण किया बंद

Tue, 19 Nov 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Contractors stopped construction in the city due to non-payment of work
बैठक के बाद मौजूद नगर निगम के ठेकेदार। संवाद
जब तक बकाया राशि नहीं मिलेगी नहीं करेंगे काम, टेंडर भी नहीं भरेंगे
विज्ञापन

बैठक कर जताया रोष, बोले महापौर चुनाव को लेकर चल रहा टकराव
सरकार नहीं कर रही है नगर निगम के लिए बजट जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम के ठेकेदारों ने मंगलवार से शहर में निर्माण कार्य बंद कर दिया। इससे शहर में करीब दो करोड़ रुपये का काम ठप हो गए हैं। ठेकेदारों को आरोप लगाया कि निगम ने लंबे समय से उनकी पेमेंट नहीं दे रहा है। करीब 5 से 7 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इसके कारण ठेकेदार अब निगम में न कोई नया टेंडर भरेंगे और न ही काम करेंगे।
नगर निगम ठेकेदार संघ के अध्यक्ष कर्णजीत सिंह की अध्यक्षता में ठेकेदारों की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया कि जब तक उनकी पेमेंट का भुगतान नहीं होगा तब तक वे कोई काम नहीं करेंगे। यहां तक कि टेंडर भी नहीं भरेंगे। कर्णजीत सिंह ने बताया कि पिछले 5 से 6 महीनों से उनके बिल बकाया है। ठेकेदार कर्ज तले डूबता जा रहा है। इसे देखते हुए निर्णय लिया कि सभी ठेकेदार अपना काम बंद करने के साथ कोई टेंडर नहीं डालेंगे। संघ के महासचिव कुलभूषण पंत ने बताया कि निगम के ठेकेदारों की करीब 5 से 7 करोड़ रुपये की राशि बकाया पड़ी है। उन्होंने निगम से आग्रह किया है कि उनकी पेमेंट को जारी करें ताकि शहर में विकास कार्यों को गति मिल सके।
विज्ञापन

संघ के सलाहकार विवेक डोभाल ने इसके लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेवार बताया। उनका कहना है कि जब से महापौर पद को लेकर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल व महापौर के बीच टकराव हुआ तब से सरकार ने निगम को बजट देना बंद कर दिया है। इसके चलते ठेकेदारों की पेंमेंट का भुगतान करने के लिए बजट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में ठेकेदारों को पेमेंट का भुगतान किया था। सरकार से इस क्वार्टर का बजट निगम को मिल गया है। इससे ठेकेदारों की भी पेमेंट जारी की जाएगी।
ऊषा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed