फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Consideration of increasing sports quota in jobs to 5 percent: Vikramaditya

नौकरियों में खेल कोटे को 5 प्रतिशत करने पर विचार : विक्रमादित्य

Sat, 21 Oct 2023 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 21 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Consideration of increasing sports quota in jobs to 5 percent: Vikramaditya
कबड्डी खिलाड़ी ज्योति ठाकुर को आशीर्वाद देते स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल। स्रोत: लोक सं
खेलों को बढ़ावा मिले, ग्रामीण स्तर पर आयोजित किए जाएंगे ओलंपियाड
विज्ञापन

खेल मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने सम्मानित किया कबड्डी खिलाड़ी ज्योति ठाकुर को
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन/चायल। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल और लोनिवि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जिले के कंडाघाट के दंघील के जखेड़ गांव में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी ज्योति ठाकुर को सम्मानित किया।
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने ज्योति को बधाई दी। कहा कि खिलाड़ियों को और अधिक रोजगार के अवसर मिलें, इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार सरकारी नौकरियों में खेल कोटे को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत करने के बारे में विचार कर रही है। कहा कि प्रदेश में खेलों को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए ग्रामीण ओलंपियाड करवाए जाएंगे ताकि युवाओं को खेल के लिए बेहतर मंच उपलब्ध हो सके। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शीघ्र ही एशियाई खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को भव्य समारोह में सम्मानित करेंगे। ज्योति ठाकुर को इस उपलब्धि के लिए सरकार द्वारा 15 लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने ज्योति ठाकुर और उनके परिजनों को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। कहा कि ज्योति की मेहनत के फलस्वरूप आज पूरा प्रदेश गौरवांवित है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जखेड़ गांव में वर्षा शालिका के निर्माण कार्य का आकलन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, खंड कांग्रेस समिति शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य मनोज वर्मा और राजेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत सैंज के प्रधान देवेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत दंघील के प्रधान बलवीर, कबड्डी कोच संदीप ठाकुर और मोहन लाल, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता अजय शर्मा, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य कई अधिकारी उपस्थित रहे।


इनसेट
जखेड़ मार्ग को पक्का करने के निर्देश
लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जखेड़ संपर्क मार्ग को पक्का करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व दोनों मंत्रियों ने ग्राम पंचायत सैंज के कशाउला गांव से ग्राम पंचायत झाझा के चौड़ा गांव तक बनने वाले पुल स्थल का निरीक्षण भी किया। मंत्री ने पुल निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस पुल के निर्माण से पर्यटक स्थल चायल तक जाने का सफर लगभग 15 किलोमीटर तक कम हो जाएगा। वहीं ग्रामीणों को भी आवागमन में सुगमता होगी व कृषि उत्पादों को मंडी तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

इनसेट
ये रहे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed