फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress protests over NEET paper leak in Dharampur.

Solan News: धर्मपुर में नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Sat, 25 Jul 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर मनमानी करने के लगाए आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष वरमानी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। रैली शिमला रोड से शुरू होकर सुबाथू चौक और पड़ाव तक निकाली गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष वरमानी ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक प्रकरण में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वरमानी ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया और बल प्रयोग किया, जिससे कई छात्र घायल हुए। उन्होंने इसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने का प्रयास बताया।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार पर विभिन्न मामलों में जवाबदेही से बचने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ धरना-प्रदर्शन के दौरान दुर्व्यवहार किया गया और कांग्रेस नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को भी दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राहुल ठाकुर, निशा शर्मा, पुनीत कपूर, नरेश गर्ग, अर्पणा ठाकुर, त्रिप्ता डोगरा, नेत्र सिंह और सुनील गोयल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed