फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress denied the ticket of the then mayor of the municipal corporation and nominated Ishwar Dutt as its candidate.

Solan News: कांग्रेस ने नगर निगम की तत्कालीन महापौर का टिकट काटा, ईश्वर दत्त बनाए प्रत्याशी

Thu, 30 Apr 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
दो दिनों तक चली उठा-पटक के बीच जारी सूची में नहीं दिया टिकट
विज्ञापन

कांग्रेस ने 15 प्रत्याशियों की जारी की सूची, वार्ड-5 व 6 में फंसा है पेच
भाजपा ने भी वार्ड-7 से अभी तक फाइनल नहीं किया कोई प्रत्याशी

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। दो दिन तक चली उठा-पटक के बाद कांग्रेस ने नगर निगम सोलन की तत्कालीन महापौर रही ऊषा शर्मा का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर पार्टी ने वार्ड-12 से ईश्वर दत्त को टिकट दे दिया है। बुधवार देररात कांग्रेस ने 10 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। दूसरी सूची में निवर्तमान महापौर ऊषा शर्मा व पूर्व मेयर पूनम ग्रोवर का नाम नहीं था। इसके बाद चर्चाओं का माहौल हो गया था। बुधवार दोपहर को तीन प्रत्याशियों की जारी सूची में वार्ड-8 से नगर निगम की पूर्व मेयर पूनम ग्रोवर का नाम शामिल था। जब तीसरी सूची में निवर्तमान मेयर ऊषा शर्मा का नाम नहीं था तो उससे स्पष्ट हो गया था कि पार्टी उन्हें टिकट नहीं दे रही है। जब चौथी सूची जारी हुई तो उनके वार्ड-12 से कांग्रेस ने ईश्वर दत्त को टिकट थमा दिया। सूत्रों की मानें तो ऊषा शर्मा को महापौर चुनाव के दौरान बगावत करने से कांग्रेस नाराज थीं। हालांकि इसमें उनके साथ पूर्व महापौर पूनम ग्रोवर, पूर्व उप महापौर राजीव कौड़ा, पूर्व पार्षद अभय भी थे। मगर इनको टिकट मिल गया है। इसमें पूर्व महापौर पूनम ग्रोवर को टिकट दे दिया गया है, जबकि राजीव कौड़ा व अभय शर्मा की माताओं को टिकट दे दिया है। वहीं एकमात्र ऊषा शर्मा का टिकट काटा गया है। उधर, कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने वार्ड-12 से ईश्वर दत्त को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 15 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

यह था मामला
बीते 7 दिसंबर 2023 को नगर निगम के महापौर व उपमहापौर के चुनाव में ऊषा शर्मा पार्टी से बगावत कर मेयर का चुनाव जीतने में कामयाब हुई थी, जबकि उपमहापौर भाजपा की मीरा आनंद बनी थी। इस चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी ने दलबदल कानून के तहत के उनके खिलाफ व पूर्व मेयर पूनम ग्रोवर के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए सरकार ने जून 2024 में उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया था, जबकि सर्वाेच्च न्यायालय ने महापौर ऊषा शर्मा व पूनम ग्रोवर की सदस्यता को बहाल कर दिया। इसके कारण वह अगस्त 2024 में फिर से नगर निगम की महापौर बन गई। माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान उनकी इस बगावत से नाराज थीं और उन्हें टिकट दे दिया। हालांकि महापौर बनने के बाद उनकी पार्टी व सरकार के कार्यक्रमों में भागदारी हमेशा रहती थी। इससे लग रहा था कि शायद अब सब कुछ ठीक हो गया है, लेकिन जब टिकट की देने का समय आया तो पार्टी ने उनके स्थान पर ईश्वर दत्त को टिकट थमा दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस के 15 वार्डों में ये हैं प्रत्याशी
कांग्रेस ने वार्ड-1 से अर्चना ठाकुर, 2 से सुनील कुमार साहनी, 3 से रजत थापा, 4 से संगीता ठाकुर, 7 से पूजा, 8 से पूनम ग्रोवर, 9 से मीनाक्षी शर्मा, 10 से अंकुश सूद, 11 से हेमा शर्मा, 12 से ईश्वर दत्त, 13 से नरेंद्र कुमार, 14 से सुलक्षणा, 15 से विनय बगनाल, 16 से अनीता कुमारी व 17 से अरुणा ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा का वार्ड-7 में फंसा पेच
नगर निगम सोलन के चुनाव के लिए भाजपा ने 16 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, लेकिन वार्ड-7 को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ। हालांकि पहले पार्टी ने कुशल जेठी को टिकट दे रही थी, लेकिन अब टिकट का पेच फंस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed