फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress confirms another ticket, fields Satya Verma from Ward 6

Solan News: कांग्रेस का एक ओर टिकट तय, वार्ड छह से सत्या वर्मा को उतारा चुनाव में

Fri, 01 May 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
दो दिन में कुल 22 प्रत्याशियों ने भरा है नगर निगम में नामांकन
विज्ञापन

टिकट न मिलने के नाराज कई कार्यकर्ता आज करेंगे नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन में कांग्रेस ने एक ओर टिकट तय कर दिया है। शुक्रवार दोपहर को कांग्रेस ने वार्ड नंबर-6 में सत्या वर्मा को टिकट दे दिया। वह इससे पहले भी एक बार इसी वार्ड से पार्षद रह चुकी हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस ने फिर से सत्या वर्मा पर भरोसा जताया है। वहीं टिकट मिलने के बाद सत्या वर्मा ने कांग्रेस आला कमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता वार्ड में पानी की समस्या का समाधान करना है, साथ ही पार्किंग, बंदर और लावारिस कुत्तों की समस्या भी खत्म की जाएगी। दूसरी ओर अब नगर निगम सोलन में भाजपा और कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आएगी क्योंकि नामांकन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है और दोनों दलों के नाराज कार्यकर्ता नामांकन दाखिल कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले भी दो दिन तक हुए नामांकन में कई नाराज कार्यकर्ताओं ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। भाजपा व कांग्रेस के लिए अब उन नाराज कार्यकर्ताओं को मनाना काफी चुनौतिपूर्ण रहेगा। यदि वह नाराज कार्यकर्ताओं को नहीं मना पाते हैं तो चुनाव जीतना उनके लिए मुश्किल होगा। जिले के पांच नगर निकायों में वीरवार को 60 नामांकन हुए, जिसमें अकेले नगर निगम सोलन में 21 लोगों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। वहीं पहले दिन एकमात्र प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया था। अंतिम दिन कई नामांकन होने की उम्मीद है। अभी तक कई कांग्रेस व भाजपा के दिग्गजों ने अपने नामांकन दाखिल नहीं किए थे जो शनिवार को पर्चा दाखिल करेंगे।


कांग्रेस और भाजपा के एक-एक टिकट फंसा
अब कांग्रेस और भाजपा के एक-एक टिकट फंस गया है। कांग्रेस के वार्ड नंबर-5 में अभी तक टिकट नहीं दिया है। भाजपा से इस वार्ड से प्रियंका पांजा को टिकट दिया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने वार्ड-7 में अभी तक टिकट नहीं दिया है। इसमें पहले व्यापार मंडल अध्यक्ष कुशल जेठी को टिकट दिया था, मगर बाद में उसे रद्द कर दिया गया। नया प्रत्याशी अभी तक इस वार्ड से नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed