{"_id":"5874cb124f1c1b1929ba9abf","slug":"complain-aganist-the-maszid","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद के लाउड स्पीकर के खिलाफ प्रशासन से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद के लाउड स्पीकर के खिलाफ प्रशासन से शिकायत
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Tue, 10 Jan 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
लाउड स्पीकर के शोर से परेशान लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाउड स्पीकर के शोर से परेशान लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बरोटीवाला के पास एक मस्जिद के लाउड स्पीकर का काफी ज्यादा शोर रहता है।
विज्ञापन
इस कारण छात्रों को ध्वनि प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारी भी इससे दुखी हैं। यही शिकायत लोगों ने डीसी सोलन और एसडीएम नालागढ़ को भी सौंपते हुए कार्रवाई मांगी है।
विज्ञापन
ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के सदस्य कुलभूषण शर्मा और युवा समाजसेवी मनु शर्मा के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचे दल ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि बरोटीवाला बाजार में लाउड स्पीकर की ऊंची आवाज होती है। सुबह, शाम और दिन के समय लाउड स्पीकर का शोर काफी अधिक रहता है।
विज्ञापन
इससे छात्रों की पढ़ाई बाधित होती है। इसके अलावा दिन में कई बार स्पीकर चलने से बाजार के दुकानदार भी परेशान हैं और दुकानदारों ने पहले भी यह समस्या प्रशासन के समक्ष रखी थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस दौरान पुलिस विभाग से इस संबंध में उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मनु शर्मा, गुरुदेव कुमार, मोनु, हरिराम, राम सिंह, गोपाल, कमल, भगवान दास, धमिंद्र सिंह, विपुल शर्मा, गोकुल, मनोज कुमार, संजीव कुमार, निशु, निर्मल सिंह, राजेंद्र कुमार, जीतराम, राकेश, सिकंदर कुमार, विकास ठाकुर, सुरजीत सिंह, नरदीप सिंह, टीएस जुनेजा, विवेक ठाकुर, चंदन, गुरनाम सिंह सहित कई स्थानीय लोग शामिल रहे। वहीं एसपी बशेर सिंह चौहान ने कहा कि एक निर्धारित मानकों से ज्यादा साउंड नहीं बजाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संबधित संचालकों को बुलाकर बात की जाएगी। कोर्ट के आदेशों के बाद जो गाइड लाइन बनी हुई है, उसी के दायरे में कार्रवाई होगी।