{"_id":"638b90095a1df170490daabf","slug":"cmo-seeks-explanation-for-not-providing-even-stitch-facility-in-dharanpur-hospital-solan-news-sml4297601106","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर अस्पताल में आपात सामान खत्म होने पर महकमे ने किया जबाव तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर अस्पताल में आपात सामान खत्म होने पर महकमे ने किया जबाव तलब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के धर्मपुर अस्पताल में आपात सामान खत्म होने पर स्वास्थ्य महकमे ने जवाब तलब किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी से इसमें जवाब मांगा है।
इसी के साथ आपात स्थिति में उपयोग में आने वाले सामान को तुरंत उपलब्ध करवाने के आदेश भी दिए हैं। वहीं विभाग ने कोताही बरतने पर सप्ताह में जवाब मांगा है। यदि मामले में कोई ढील बरती गई तो विभागीय कार्रवाई करने के लिए कहा है। विभाग ने धर्मपुर अस्पताल की अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद तुरंत कार्रवाई अमल में लाई।
धर्मपुर अस्पताल में बीते दिनों घाव पर टांका लगाने वाला धागा खत्म हो गया था। इसके अलावा आपात स्थिति में उपयोग में आने वाला सामान भी नहीं था। इसके चलते पीड़ित व्यक्तियों को इधर-उधर भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा था।
विज्ञापन
इसे लेकर न तो महकमा ध्यान दे रहा है और न ही अस्पताल प्रशासन। इसका खामियाजा आपात स्थिति में आने वाले पीड़ित लोगों पर पड़ रहा था। इस समाचार को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद महकमा हरकत में आया और अधिकारियों से जवाब मांगा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर कालका-शिमला एनएच पर होने के चलते अतिसंवेदनशील श्रेणी में है। यहां पर धर्मपुर ही नहीं बल्कि जाबली, सुबाथू समेत आसपास के करीब एक दर्जन पंचायतों से मरीज इलाज के लिए आते हैं।
मरीजों को यहां पर कभी चिकित्सकों की कमी के चलते परेशान होना पड़ता है तो कभी आपात स्थिति में मरीजों को सुविधा नहीं मिल पाती है। हाईवे पर भी दुर्घटना के बाद आपात स्थिति में मरीज को धर्मपुर अस्पताल लाने पर रेफर कर दिया जाता है। इससे मरीज और परेशान हो रहे हैं।
मांगा गया है जवाब
विभाग ने मामले में अधिकारियों से लिखित जवाब मांगा है। सप्ताह में इस पर जवाब देना होगा। यदि कोई कोताही बरती गई होगी तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ सामान मुहैया करवाने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
-डॉ. राजन उप्पल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन