{"_id":"5de54f128ebc3e54b121a722","slug":"cm-jairam-visit-parvanoo-solan-news-sml3162287117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौली को एसडीएम कार्यालय, परवाणू को उप तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौली को एसडीएम कार्यालय, परवाणू को उप तहसील
विज्ञापन
रवाणू पहुंचने पर सीएम के स्वागत पर उन्हे सम्मानित करते मंत्री सैजल व् अन्य नेता।
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू (सोलन)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे से परवाणू को करोड़ों की सौगात के साथ अरसे से चली आ रहीं औद्योगिक क्षेत्र की कई बड़ी मांगें भी पूरी हो गईं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को दशहरा मैदान में कसौली विधानसभा क्षेत्र में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए परवाणू में आधुनिक कृषि विपणन स्थापित करने और उपतहसील खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए 93 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शिलान्यास तथा उद्घाटन किए।
उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय जाडली और सनावर को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में और माध्यमिक पाठशाला हिलाच को उच्च विद्यालय में स्तनोन्नत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर को 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। उन्होंने दयोठी पशु औषधालय, आयुर्वेदिक अस्पताल गड़खल को 20 बिस्तरों वाले अस्पताल में स्तरोन्नत करने तथा भोजपुर की अस्थायी पुलिस पोस्ट को स्थायी पोस्ट में स्तरोन्नत करने और धर्मपुर से गड़खल के लिए मुद्रिका बस सेवा शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 1.24 करोड़ की लागत से निर्मित पट्टाबरौरी से हरिपुर सड़क और 82.38 लाख की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर की विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने 14.74 करोड़ रुपये की लागत से बरोटीवाला-मंदला-परवाणु सड़क, 4 करोड़ की लागत से भोजनगर-कलामलोग वाया नेरीकलां सड़क और 1.92 करोड़ की लागत से गड़यार से बुधो सड़क के स्तरोन्नत कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने 48 करोड़ की लागत से बनने वाली परवाणू सीवरेज प्रणाली, 10.52 करोड़ की लागत से धर्मपुर के कांडा में बनने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, 54.32 लाख से धर्मपुर के बाजार के विस्तार और 10.48 करोड़ से परवाणू में अधोसंरचना विकास कार्यों की आधारशिलाएं रखीं।
विज्ञापन
जरूरतों को समझते हैं मुख्यमंत्री
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले मुख्यमंत्री आम जनता की आधारभूत जरूरतों को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों तथा पिछड़े हुए वर्गों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री ने इन दो वर्षों में कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि जनमंच, गृहिणी सुविधा योजना, हिमकेयर, पेंशन योजना, सहारा योजनाएं प्रदेश के लाखों लोगों के लिए वरदान सिद्ध हुई हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने अपने गृह क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत कर कहा कि प्रदेश का कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों की वृद्धावस्था पेंशन की आयु 80 से 70 वर्ष बिना किसी आय सीमा के घटाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।
ये रहे मौजूद
जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, विधायक दून परमजीत सिंह पम्मी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुरेलिया, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक केएल ठाकुर तथा विनोद चंदेल, सोलन भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, रितु सेठी और डॉ. राजेश ठाकुर, उपायुक्त सोलन केसी चमन, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ललित भूषण उपस्थित थे।