फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   CM inaugurates and lays foundation stones of schemes worth 88 crore in Baddi

88 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास कर गए सीएम

Sat, 19 Mar 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में 88 करोड़ लागत की 11 विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। बद्दी के हिमुडा परिसर में आयोजित रैली में उन्होंने पट्टा में खंड विकास अधिकारी कार्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय शेरा और जगजीत नगर को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, प्राइमरी स्कूल मखनूमाजरा को मिडल स्कूल, घरेड़ स्कूल में साइंस की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। तुझार का दर्जा बढ़ाकर उच्च विद्यालय की घोषणा की। मानपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और प्राथमिक स्कूल मखनूमाजरा को माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
जयराम ठाकुर ने बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बलाड़ खड्ड पर 12.56 करोड़ की लागत से निर्मित फुटपाथ वाले डबल लेन पुल, बद्दी में 1.75 करोड़ के निरंतर परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन, 12.50 करोड़ की लागत से मानपुरा-धर्मपुर मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार कार्य, 1.95 करोड़ रुपये की लागत से चनाल मजरा संपर्क मार्ग पर पुल, 2.31 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ जल आपूर्ति योजना धेला, बद्दी में 4.50 करोड़ के अग्निशमन केंद्र के भवन तथा तहसील बद्दी के किशनपुरा में 3.16 करोड़ की लागत से महिला आरक्षियों के लिए बैरक और एनजीओ के लिए बैरक का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 49 करोड़ की लागत के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी किए जिसमें 1.57 करोड़ की ट्यूबवेल की जलापूर्ति योजनाओं की पंपिंग मशीनरी की प्रतिस्थापना और स्वचालन, तहसील बद्दी के बौणी, भटौली के बलाड़ खड्ड पर 7.81 करोड़ का चेक डैम, 31.75 करोड़ की उठाऊ जल आपूर्ति योजना दूमनवाला, बरोटीवाला, कोटिया, मंधाला, लंदेवाल, अमरू और बवासनी के संवर्द्धन कार्य और 7.50 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले बीबीएनडीए के कार्यालय भवन की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक केएल ठाकुर, विनोद चंदेल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, जोगिंद्रा सैंट्रल सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भरतीय, राज्य भाजपा उपाध्यक्ष रतन पाल, बीबीएनडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचा वर्मा, बद्दी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला, ट्रक यूनियन के प्रधान विद्यारतन, सोसायटी के प्रधान जितेंद्र जिंदू, जिप अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बीबीडीसी उपाध्यक्ष प्रेमचंद, दून भाजपा के उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल, मेला राम चंदेल, नबरदार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत राम चौधरी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed