{"_id":"623f5d177df03c436525f5b8","slug":"cm-inaugurates-and-lays-foundation-stones-of-schemes-worth-225-crore-in-nalagarh-s-panjehara-solan-news-sml4037690119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में 225 करोड़ की 52 योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ में 225 करोड़ की 52 योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान पंजेहरा में 225 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। सीएम ने कहा कि इतिहास में पहली बार उन्होंने किसी जगह पर इतने लोकार्पण और शिलान्यास किए हैं।
उन्होंने पंजेहरा के सोबन माजरा में एक जनसभा में रामशहर में बीडीओ कार्यालय खोलने, सीएचसी रामशहर को स्तरोन्नत कर 50 बिस्तर का करनेे, रामशहर में अग्निशमन उप-केंद्र खोलने और सीएचसी नालागढ़ को 200 बिस्तर के नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने अंधरोला में आईटीआई खोलने, डोली में पीएचसी खोलने और पंजेहरा स्वास्थ्य उप-केंद्र को स्तरोन्नत कर पीएचसी करने की भी घोषणा की।
सीएम ने नालागढ़ में 5.60 करोड़ से निर्मित नए बस अड्डा भवन, 57 लाख रुपये लागत के जैव-विविधता वन एवं इसकी मोबाइल एप्लीकेशन, नालागढ़ शहर के लिए 20 करोड़ से मल निकासी योजना, नालागढ़ कालेज में 7.21 करोड़ से निर्मित बहुद्देशीय हॉल व 1.46 करोड़ से अतिरिक्त भवन, पीएमजेएसवाई के तहत स्तरोन्नत विभिन्न सड़कों जिनमें 9.76 करोड़ रुपये लागत की बरूना-करसोली, 3.02 करोड़ से अंदरोला ऊपरला से झाजरा, 4.30 करोड़ से रेडू-झिरीवाला-भांगला सड़क और 5.84 करोड़ से मांगता-प्लासी-माजरा सड़क, नाबाड़ॱर के तहत 2.86 करोड़ से राजपुरा धांग ऊपरली धांग नेहली सड़क एवं चिकनी खड्ड पर निर्मित पुल, मंझोली चांदपुर सड़क पर खानन खड्ड पर 75 लाख से निर्मित पुल, बवासनी पंचायत के लोधीवाला, बिसैण चमारण और कटल गांव के संपर्क मार्ग पर चिकनी खड्ड (नदी) पर 71 लाख से निर्मित पुल, कानणी से बिसैण चमारण काटलू पहाड़ी चिकनी सडक़ पर 72 लाख से चिकनी खड्ड पर निर्मित पुल, ग्राम पंचायत डोली और सौर के मध्य गंबर खड्ड पर 1.42 करोड़ से पैदल पुल और 81 लाख से निर्मित राष्ट्रीय उच्च मार्ग-105 पर टीवीएस फैक्ट्री झिरीवाला से धूंधली संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
रामशहर और नालागढ़ तहसील के ग्राम समूह के लिए 4.44 करोड़ रुपये से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना रामशहर के संवर्धन कार्य, नालागढ़ क्षेत्र में द्वितीय चरण में खरूनी, रिया, कल्याणपुर गुज्जरां, अन्देरली भटौली, कालीबाड़ी, अभिपुर, तनरिया गुज्जरां और कोटला पलाही के लिए 4.29 करोड़ से निर्मित सात टयूबैल, नालागढ़ क्षेत्र में चरण एक में हातरा, कोठेवाली, रतेपुर, रामपुर गुज्जरां, कश्मीरपुर गुज्जरां, राजपुरा और निचली मलवाणा में 4.55 करोड़ से निर्मित सात टयूबैल, नालागढ़ तहसील में 90 लाख से उठाऊ जलापूर्ति योजना बरूना के उन्नयन, नालागढ़ तहसील में 1.41 करोड़ से उठाऊ जलापूर्ति योजना भोगपुर भंगलान के संवर्धन कार्य और इसी तहसील के बगलेहड़ में 12.18 करोड़ से निर्मित 66/33/11 केवी, एमवीए उपकेंद्र का भी लोकार्पण किया।
उन्होंने नालागढ़ तहसील में 1.48 करोड़ से कीरपालपुर उठाऊ जलापूर्ति योजना के रेट्रोफिटिंग और उन्नयन कार्य, 4.83 करोड़ से जल शक्ति अनुभाग नालागढ़ के विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के रेट्रोफिटिंग व उन्नयन कार्य, 2.24 करोड़ की उठाऊ जलापूर्ति योजना राख घंसोट, सौरी भूमियां चुगुवाल, नालागढ़ के धरोहर किला के समीप 1.87 करोड़ से चेकडैम, नालागढ़ शहर के लिए 22.7 करोड़ से उठाऊ जलापूर्ति योजना के संवर्धन कार्य, 11.82 करोड़ से पनोह बारियां अलयोण दानोघाट पक्के संपर्क मार्ग और अलयोण खड्ड पर पुल निर्माण, 3.88 करोड़ से बैहली से देवली पक्के संपर्क मार्ग और कल्याणपुर-देयोली खड्ड पर पुल निर्माण, नाबार्ड के तहत 3.93 करोड़ से बेघरी काठीवाला, 10.09 करोड़ से तमरोह पहरूड़ वैद का जोहार चानोबरी नवांगर अंबवाला सड़क की मैटलिंग व टारिंग कार्य, 7.43 करोड़ से धेरोवाल से घियार औद्योगिक सड़क, मंझोली लखनपुर सड़क पर कहाना खड्ड पर 2.75 करोड़ के पुल, निकुवाल मंडयारपुर सड़क पर सिरसा नदी पर 5.05 करोड़ के पुल नालागढ़ में 12.15 करोड़ से ग्रामीण आजीविका केंद्र और खेड़ा निचला घराट से दादा कानिया सड़क खिरा खड्ड पर 55 लाख रुपये लागत से निर्मित होने वाला पुल शामिल है।
नालागढ़ तहसील में 2.06 करोड़ से निर्मित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना कंगनवाल एवं धांग ऊपरली, 2.24 करोड़ से जल शक्ति अनुभाग पंजेहरा के तहत विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के रेट्रोफिटिंग और उन्नयन कार्य, 1.15 करोड़ से उठाऊ जलापूर्ति योजना छरोली ब्राह्मणा के रेट्रो फिटिंग एवं उन्नयन कार्य, 1.34 करोड़ से उठाऊ जलापूर्ति योजना राजपुरा के संवर्धन एवं उन्नयन कार्य, जल शक्ति अनुभाग रामशहर में 1.63 करोड़ से विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के रेट्रो फिटिंग और उन्नयन कार्य, धबोटा पंचायत में 90 लाख से उठाऊ जलापूर्ति योजना लखनपुर झिरन उठाऊ जलापूर्ति योजना माजरा, जल शक्ति अनुभाग जोघोन मिटियां बैहली, खलेड़ और इसके समीपवर्ति गांव की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के 7.25 करोड़ से रेट्रोफिटिंग और उन्नयन कार्य, रामशहर तहसील में 85 लाख से उठाऊ जलापूर्ति योजना सुना बडखोया के रेट्रोफिटिंक व उन्नयन कार्य और नालागढ़ तहसील में 55 लाख से उठाऊ जलापूर्ति योजना चनोबरी लेहरी के रेट्रोफिटिंग एवं उन्नयन कार्य का भी शिलान्यास किया।
तहसील नालागढ़ में 85 लाख से उठाऊ जलापूर्ति योजना खैरा चैक की रेट्रो फिटिंग और सुधार कार्य, तहसील रामशहर में 42 लाख से उठाऊ जलापूर्ति योजना जगलोग कनोइला की रेट्रो फिटिंग और सुधार कार्य तहसील रामशहर में 40 लाख से उठाऊ जलापूर्ति योजना धर्मांणा की रेट्रो फिटिंग और सुधार कार्य, नालागढ़ में 40 लाख से उठाऊ जलापूर्ति योजना कुलारी पडयाना की रेट्रो फिटिंग और सुधार कार्य, तहसील रामशहर में जल शक्ति अनुभाग नंद में 69 लाख से जलापूर्ति योजना की रेट्रो फिटिंग और सुधार कार्य, तीन करोड़ से उठाऊ जलापूर्ति योजना भोगपुर भगलान के संवर्धन और सुधार कार्य, तहसील नालागढ़ की ग्राम पंचायत बवासनी में 87 लाख से उठाऊ जलापूर्ति योजना गोयला पनेर के संवर्धन और रामशहर तहसील के समीपवर्ती गांवों के लिए 17.86 करोड़ से उठाऊ जलापूर्ति योजना नंद, उठाऊ जलापूर्ति योजना रजवां रंधाला, बहाव जल आपूर्ति योजना डोली, बहाव जल आपूर्ति योजना, जंजली के जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखी।
ये रहे मौजूद
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक शर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, डीसी सोलन कृतिका कुलहरी मौजूद रहे।