फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   City will be dazzled by special campaign

Solan News: विशेष अभियान से चकाचक होगा शहर

Sun, 01 Sep 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 01 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
15 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगा सफाई अभियान
विज्ञापन

निगम ने 17 वार्डों के लिए किया टीम का गठन
नालियों, गलियों समेत रास्तों की भी होगी सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में नगर निगम की ओर से 32 दिन का विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में 17 वार्डों में साफ-सफाई की जाएगी। साथ ही लोगों को भी स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से टीम का गठन भी कर दिया है। प्रत्येक टीम वार्ड में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ लोगों को भी जागरूक करेगी। इसी के साथ गीला और सूखा कूड़ा पृथक रखने की भी सलाह देगी। शहर में विशेष अभियान 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलाया जाएगा।
अभियान के दौरान नालियों, गली-मोहल्लों समेत अन्य रास्तों की सफाई की जाएगी। इस दौरान वार्डों के रास्तों में उगी घास और झाड़ियों को भी काटा जाएगा। इस अभियान में 225 सफाई कर्मचारियों को जिम्मा दिया गया है। गौर रहे कि वर्तमान में भी सफाई को लेकर निगम की ओर से औचक निरीक्षण किया जाता है। शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे इसे लेकर लोगों को भी जागरूक किया जाता है। यही नहीं वर्तमान में शहर के प्रत्येक घर से सफाई कर्मी गीला और सूखा कूड़ा भी रोजाना उठा रहे हैं। हालांकि कई जगहोंं पर थोड़ी दिक्कत जरूर आ रही है। लेकिन लोगों को साथ-साथ समझाया भी जाता है। अब विशेष अभियान के दौरान भी लोगों को सभी प्रकार की व्यवस्था के बारे में जानकारी निगम की ओर से दी जाएगी ताकि शहर सुंदर और स्वच्छ दिखाई दे।
विज्ञापन

इनसेट
15 सितंबर से दो अक्तूबर तक शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए टीम का गठन कर दिया है। प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई की जाएगी। इस अभियान के दौरान लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। वहीं, लोगों से आग्रह किया जाएगा कि वह खुले में कूड़ा न फेंके ताकि शहर में गंदगी न पसर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ऊषा शर्मा
महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed