फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chitranjan Syal unanimously becomes State cant struggle committee Dagshai

चितरंजन स्याल बने प्रदेश कैंट संघर्ष समिति के अध्यक्ष

Mon, 21 Sep 2020 05:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कसौली छावनी में लोगों की समस्याओं पर प्रदेश छावनी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर लोगों को दिक्कतों से निजात दिलवाने के लिए प्रदेश कैंट संघर्ष समिति का गठन किया। इस संघर्ष समिति में कसौली, डगशाई और सुबाथु से पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
विज्ञापन

डगशाई कैंट के उपाध्यक्ष चितरंजन स्याल को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पद पर कसौली की वंदना आनंद, डगशाई से तृप्ता डोगरा, सुबाथु से सुशील बंसल को चुना गया है। सचिव पद पर कसौली से भूपेंद्र सिंह लक्की, सुबाथू से भूमेश सिंगला, संयुक्त सचिव के लिए कसौली के पीयूष सिंगला को चुना गया। कसौली के रमाकांत को कोषाध्यक्ष चुना गया। करण सिंगला, यादवेंद्र यादव, हरिकृष्ण, विनोद अग्रवाल, राजेश सूद, विकास अग्रवाल, सुशील बंसल, अंकित सूद, अनिल कनोजिया, राजन सूद, विक्रम सिंह, पुष्प अग्रवाल, प्रकाश शर्मा, पंकज गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में शामिल किया। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें शुल्क बढ़ोतरी का विरोध किया गया। स्थानीय लोगों से शुल्क नहीं वसूलने की मांग की। उन्होंने कहा कि शुल्क के संबंध में केंद्रीय रक्षा मंत्री से मिलकर छावनी के सिविल एरिया को स्थानीय पंचायतों में विलय करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed