फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Children gave third mock test in 1233 schools

Solan News: 1233 स्कूलों में बच्चों ने दिया तीसरा मॉक टेस्ट

Tue, 19 Nov 2024 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Children gave third mock test in 1233 schools
राजकीय माध्यमिक स्कूल कुमारहट्टी में मॉक टेस्ट के दौरान निरीक्षण करते उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा
जिला परियोजना अधिकारी ने स्कूलों में जाकर व्यवस्थाएं जांचीं
विज्ञापन

20 नवंबर को जारी होगी आंसर-की स्कूल स्तर पर तैयार होगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन के 1233 निजी और सरकारी स्कूलों के तीसरी, छठी और नौवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों ने तीसरा मॉक टेस्ट दिया। टेस्ट सुबह 10:30 बजे से शुरू हो गए थे। इसमें स्कूल प्रबंधकों की निगरानी में बच्चों ने ओएमआर शीट पर टिक की। कई स्कूलों का निरीक्षण जिला परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश चंद नेगी ने किया।

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और परख देश समेत प्रदेश के विद्यार्थियों के टेलेंट को परख रही है। इसके लिए स्कूलों का मूल्यांकन शुरू किया गया है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश में 10 सितंबर को पहला, 09 अक्तूबर को दूसरा और मंगलवार 19 नवंबर को तीसरा मॉक टेस्ट ओएमआर शीट पर लिया गया। इस बार इसमें निजी स्कूलों भी भाग लिया है। राष्ट्रीय शिक्षा उपलब्धी सर्वेक्षण की जिला सोलन समन्वयक तुलिका जायसवाल ने बताया कि टेस्ट निर्धारित समय पर शुरू हो गए थे। सभी स्कूलों को सामग्री भी उपलब्ध करवा दी गई थी। तीसरी और छठी कक्षा के लिए 90 और नौवीं कक्षा के लिए 120 मिनट का समय दिया गया। अब 20 नवंबर को आंसर-की जारी की जाएगी। इससे पहले अध्यापक स्वयं पेपर चेक करेंगे। इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। वहीं 20 नवंबर को जारी अंसर-की के साथ जारी किए जाने वाले फोरमेट में रिपोर्ट भी सौंपनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed