फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Children at Ghenti Primary School grew oyster mushrooms; first harvest weighed 6 kg.

Solan News: प्राइमरी स्कूल घेंटी में बच्चों ने उगाया ढिंगरी मशरूम, पहली पैदावार 6 किलो

Fri, 03 Jul 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 03 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में बच्चों को एमडीएम में परोसी बडे़ चाव से खाई
विज्ञापन

बच्चों और अध्यापकों के सहयोग से लगाए है छह बैग
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला घेंटी में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को व्यावहारिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई मिशन वाइट अंब्रेला का पहला चरण बेहद सफल रहा है। स्कूल परिसर में मशरूम का उच्च स्तरीय उत्पादन हुआ है, जिससे स्कूल स्टाफ, बच्चों और स्थानीय अभिभावकों में भारी उत्साह है।
यह अभिनव परियोजना करीब एक महीने पहले स्कूल परिसर में शुरू की गई थी। इसके अंतर्गत वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से मशरूम के कुल 6 बैग तैयार करके भरे गए थे। बच्चों और अध्यापकों की उचित देखरेख व सही वातावरण मिलने के बाद, बीती 2 जुलाई से इन सभी छह बैगों में मशरूम की शानदार पैदावार शुरू हो गई। पहले ही चरण में कुल 6 किलोग्राम मशरूम का रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इनसेट
मिड-डे-मील में बच्चों को परोसा गया मशरूम
स्कूल में उगाई गई इस ताजा और पौष्टिक मशरूम को मिड-डे-मील के तहत स्कूल के बच्चों के लिए विशेष रूप से पकाया गया। बच्चों ने अपने ही हाथों से तैयार की गई इस पहली पैदावार का स्वाद आनंद के साथ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
शिक्षक और बच्चों का सामूहिक प्रयास
इस पूरी परियोजना को धरातल पर सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापकों और बच्चों ने एक टीम की तरह मिलकर काम किया। स्कूल की मुख्य शिक्षिक रीना वर्मा के नेतृत्व में इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाया गया। इस सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य में स्कूल की अन्य शिक्षिक पूनम वर्मा, बबीता जैसवाल और नगीना शर्मा ने भी अपनी सक्रिय भूमिका और विशेष योगदान दिया।

इनसेट
कौशल विकास और स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
जिला एमडीएम नोडल अधिकारी राजकुमार पराशर ने बताया कि इस तरह के व्यावहारिक और जमीनी प्रोजेक्ट्स से बच्चों में किताबी ज्ञान के अलावा कौशल विकास, उद्यमिता और स्वावलंबन की भावना पैदा होती है। कम उम्र में ही कृषि और स्वरोजगार के ऐसे प्रयोग बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधक को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed