{"_id":"67c44037b0d7981ae201e8b0","slug":"chandni-becomes-miss-and-hrithik-becomes-mr-farewell-solan-news-c-176-1-ssml1042-138879-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चांदनी मिस और रीतिक बने मिस्टर फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चांदनी मिस और रीतिक बने मिस्टर फेयरवेल
विज्ञापन
घनागुघाट स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में चांदनी रघुवंशी को मिस और रीतिक ठाकुर को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया। दिशा, वंदना, तुषार और अशरफ रनरअप घोषित किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि मेहनत और ईमानदारी जीवन में सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के साथ समाज के अच्छे नागरिक बनने का भी संदेश दिया। इस मौके पर देवेंद्र कुमार, अशोक कुमार, कामेश्वर वर्मा, युगल किशोर, भावना चंदेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।