फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   CBSE Board Exam, Solan, Himachal Pradesh

Solan News: विज्ञान में 97.4 प्रतिशत अंक लेकर सत्यम पहले स्थान पर

Tue, 14 May 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
CBSE Board Exam, Solan, Himachal Pradesh
सत्यम अग्रवाल। संवाद
अपने भाई और पिता की तरह सर्जन बनना चाहते हैं सत्यम, पाइनग्रोव स्कूल के विद्यार्थियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सेंट ल्यूक्स स्कूल के छात्र सत्यम अग्रवाल ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के विज्ञान संकाय में 97.4 प्रतिशत अंक लेकर हिमाचल में टॉप किया है। उन्होंने बॉयोलॉजी में 100 अंक लिए हैं। सत्यम अग्रवाल के पिता डॉ. संजय अग्रवाल सर्जन हैं, जबकि माता डॉ. सविता अग्रवाल स्वास्थ्य विभाग में जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वहीं, इसके बड़े भाई डॉ. आयुष अग्रवाल सर्जरी में एमएस कर रहे हैं। सत्यम ने अपनी टॉप रैंकिंग को बरकरार रखते हुए यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले वह दसवीं में भी हिमाचल में पहला स्थान हासिल कर चुके हैं। सत्यम अपने पिता और भाई की तरह एक सर्जन बनना चाहते हैं।

सरहानीय रहा पाइनग्रोव स्कूल का परीक्षा परिणाम
सोलन। पाइनग्रोव स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर से सीबीएसई बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सूबे में स्कूल का नाम रोशन किया। पाइनग्रोव स्कूल के 77 विद्यार्थियों में से 44 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके स्कूल का मान-सम्मान बढ़ाया। कला संकाय में राधिका ने 97.4 प्रतिशत और विज्ञान में रोहन ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जबकि वाणिज्य वर्ग में सनमीत शर्मा ने 96.2 अंक अर्जित करके स्कूल की शोभा बढ़ाई। वहीं, कक्षा दसवीं का परिणाम भी शानदार रहा। 133 विद्यार्थियों में से 44 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कक्षा दसवीं के आरिश गर्ग ने 97.4, आरव अरोड़ा ने 96.8 और यामिनी सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के मुख्याध्यापक कैप्टन एजे सिंह ने मेधावी छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर बच्चों के माता-पिता ने स्कूल स्टॉफ को बधाई दी।

सत्यम अग्रवाल। संवाद

सत्यम अग्रवाल। संवाद

सत्यम अग्रवाल। संवाद

सत्यम अग्रवाल। संवाद

सत्यम अग्रवाल। संवाद

सत्यम अग्रवाल। संवाद

सत्यम अग्रवाल। संवाद

सत्यम अग्रवाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article