फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Car rolls over from road lady died old man seriously injured near Gadhkhal

सड़क से लुढ़की कार, बहू की मौत और ससुर गंभीर घायल

Fri, 02 Jul 2021 08:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कसौली-गड़खल संपर्क मार्ग पर कार लुढ़कने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। दोनों रिश्ते में बहू और ससुर लगते हैं। घायलों को धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया जहां से महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमएमयू अस्पताल के लिए रेफर किया। महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रणदीप कुमार निवासी गांव नालवा कसौली ने पुलिस को बयान दिया कि वह नालवा में रहता है। इनके ही पड़ोस में प्रदीप कुमार का मकान है। प्रदीप और उसकी पुत्रवधू पूनम उर्फ पारुल कच्ची सड़क, गड़खल लिंक रोड कार में गए। जैसे ही यह अपने घर पर था तो गाड़ी गिरने की आवाज सुनी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

देखा कि प्रदीप और पूनम कार में सड़क से नीचे करीब 50 मीटर गिरे हैं। इन्हें अन्य लोगों की सहायता से गाड़ी से निकाला और 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी धर्मपुर ले गए। यहां से पूनम उर्फ पारुल को आगामी उपचार के लिए रेफर कर दिया लेकिन एमएमयू अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी सोलन अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed