{"_id":"697e5ac55bd6960bb40afcaf","slug":"campus-interview-for-297-posts-in-solan-on-february-6-solan-news-c-176-1-ssml1041-162354-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में 297 पदों के लिए 6 फरवरी को कैंपस इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में 297 पदों के लिए 6 फरवरी को कैंपस इंटरव्यू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के कुल 297 युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए 6 फरवरी को रोजगार कार्यालय सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता के रूप में दसवीं, जमा दो, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, एचएम, आईटीआई (सभी ट्रेड) और बी फार्मा रखी गई है, जबकि आयु सीमा 20 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कैंपस इंटरव्यू में वीनस रेमेडीज लिमिटेड बद्दी में पेंटर, हेल्पर, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के 25 पद, विंसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज बद्दी में हेल्पर, डोफर, वाइंडर, फीटर, इलेक्ट्रीशियन के 115 पद, ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटेड नालागढ़ में आईटीआई और नॉन-आईटीआई के 150 पद, क्लब महिंद्रा, कंडाघाट में रूम अटेंडेंट, हाउस कीपिंग, सुपरवाइजर के 7 पदों भरें जाएंगे। उम्मीदवार ईईएमआईएस विभागीय पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी पंजीकरण प्रोफाइल में अधिसूचित रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आवेदन से पहले रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवार सभी योग्यता प्रमाणपत्र और दस्तावेज साथ लाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।