फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Camp organized in Chhamla School

Solan News: शिविर में 75 विद्यार्थियों के मौखिक स्वास्थ्य की जांच की

Mon, 09 Dec 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
छामला स्कूल में आयोजित किया गया शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय छामला के संयुक्त तत्वाधान और सलाम मुंबई फाउंडेशन के तकनीकी मार्गदर्शन में मौखिक जांच शिविर का आयोजन किया। डॉ. कुलभूषण शर्मा ने शिविर में 75 से अधिक विद्यार्थियों का मौखिक जांच कर मुख को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के तरीकों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तंबाकू से संबंधित रोगों की पहचान करना और तंबाकू मुक्त स्वस्थ विद्यालय की परिकल्पना को बढ़ावा देना था। मुकेश सक्सेना और भूपेंद्र गांधी ने कहा कि शैक्षणिक स्तर पर से ही तंबाकू के दुष्प्रभाव पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें स्वस्थ परिसर देना प्राथमिकता है। स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि तंबाकू मुक्त विद्यालय कार्यक्रम में 49 विद्यालयों को जोड़ा जा रहा है, जिससे बच्चों के अंदर स्वस्थ जीवन शैली और आदत का विकास हो सके। कार्यक्रम में राकेश कुमार भार्गव, अनुपमा शुक्ला, अश्विनी शर्मा, बाल कृष्ण ठाकुर, स्नेह लता शर्मा, पूजा शर्मा और स्वास्थ्य सखी सीता नेगी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed