फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Called upon the workers to follow the path shown by former Prime Minister Vajpayee

Solan News: कार्यकर्ताओं से पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान

Tue, 30 Dec 2025 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Called upon the workers to follow the path shown by former Prime Minister Vajpayee
पट्‌टा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सौ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग
दून भाजपा ने पट्टा में पूर्व पीएम के जन्मदिवस पर किया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दून भाजपा ने पट्टा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा ने 25 से 31 दिसंबर तक सात दिवसीय सुशासन सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत यह भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सह-प्रभारी वंदना योगी ने कहा कि आज बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) जिस औद्योगिक विकास की बुलंदियों पर है, उसकी नींव अटल जी ने ही रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने सिखों के गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की शहादत पर भी प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। दून भाजपा मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता ने अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे ग्वालियर से निकलकर राष्ट्रनायक बने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अटल जी की ही दूरगामी सोच का परिणाम है, जिसने देश के दूरदराज गांवों को मुख्यधारा से जोड़ा। इस अवसर पर पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पट्टा मंडल अध्यक्ष खेमचंद, गुरमैल चौधरी, कृष्ण कौशल, राज कुमार, अमर संधू, वीरेंद्र चौधरी और तरसेम चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed