{"_id":"66c892907a590fa77e04b183","slug":"by-submitting-the-documents-of-the-village-person-made-the-guarantor-of-the-vehicle-solan-news-c-176-1-ssml1040-127287-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गांव के व्यक्ति के दस्तावेज लगाकर \nबना दिया वाहन का गारंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गांव के व्यक्ति के दस्तावेज लगाकर बना दिया वाहन का गारंटर
Fri, 23 Aug 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
24 लाख का वाहन खरीदा, पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। गुरुमाजरा के एक व्यक्ति ने अपने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति पर उसके दस्तावेज लगा कर वाहन की गारंटी दिखा दी। आरोपी ने बैंक के कर्मचारी से मिल कर धोखाधड़ी की है। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बद्दी के चुनरी गांव के सुरेंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि गुरुमाजरा पंचायत के हरायपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र रतन चंद उसके आधार कार्ड, पेन कार्ड व फोटोग्राफ का उपयोग करके फर्जी हस्ताक्षर करके एचडीबी बैंक से नवंबर 2023 में 24 लाख रुपये का वाहन लोन ले लिया। इस धोखाधड़ी में बैंक के कर्मचारी का भी हाथ रहा। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने की है।