फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bus route fail bus route fail

Solan News: नब्बों-सोलन बस ब्रेकडाउन, सड़क ढहने से तीन बसों के रूट बंद

Wed, 19 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
देरी से गंतव्य पर पहुंचे ग्रामीण क्षेत्रों से यात्रीआरोप : क्षेत्रीय प्रबंधक लोगों की सुविधा पर नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल पथ परिवहन निगम परवाणू डिपो की बसों के ग्रामीण रूट बंद होने और एक बस के हांफ जाने से यात्री परेशान हुए। ऐसे में लोगों को निजी बसों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई बसों के दूसरे ग्रामीण क्षेत्रों से होकर आने पर लोगों को अतिरिक्त किराया देने पर भी मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय प्रबंधक पर बिना बसों को बंद करने का आरोप लगाया है। वहीं, उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग भी है। बुधवार को परवाणू डिपो की नब्बों-सोलन बस बस ब्रेकडाउन हो गई। इसके बाद बस में बैठी करीब 30 सवारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लोगों अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी लेट हो गए। मजबूरी में लोगों को निजी बसों में सोलन की ओर आना पड़ा। बताया जा रहा है कि ये रूट कई बार फेल हो जाता है। इस रूट पर चलाई जा रही बस खराब हो जाती है। इस कारण लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसी के साथ बरोग-प्राथा में सड़क ढहने के बाद से तीन रूट प्रभावित हो गए हैं। इनकी सुविधा लोगों को नहीं मिल रही है। इसमें पहला रूट जोहडजी वाया बनासर-कालका है। जबकि कालका-सेक्टर चार दूसरा रूट है। इसके अलावा कालका-जोहडजी रूट पर भी बस नहीं चल रही है। उधर, स्थानीय ग्रामीण हिमांशी, हिना, मदन, मोहित, राजेंद्र, विरेंद्र ने बताया कि उन्हें पथ परिवहन निगम परवाणू डिपो की ओर से चलाई जा रही बसों का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। इन दिनों प्राथा के बरोग में सड़क टूटी हुई है। इसके बाद से निगम की जो बसें आ भी रही हैं वे घुमकर आ रही हैं। इससे अतिरिक्त पैसे देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed