{"_id":"dbefe9dfecf1bd1edecc3c21771d801f","slug":"bus-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय सारिणी को लेकर बस चालकों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय सारिणी को लेकर बस चालकों में विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 15 Feb 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुनिहार के नए बस अड्डे पर प्रदेश पथ परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटरों के चालक एवं परिचालक के बीच समय सारिणी को लेकर विवाद हो गया। घटना सोमवार की है। परिवहन निगम के चालक ने निजी बस के आगे बस खड़ी की। इसके बाद समय को लेकर दोनो में खूब हंगामा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुघार से शिमला रूट पर चलने वाली निजी बस और भराड़ीघाट-चंडीगढ़ चलने वाली सरकारी बस के चालक-परिचालक के मध्य समय सारिणी को लेकर हंगामा हुआ। सरकारी बस के चालक और परिचालक का कहना था कि निजी बस का कुनिहार स्टैंड से चलने का समय सुबह 9:20 बजे का है। यह बस तय समय से कुछ देरी से चलती है। इससे सरकारी बस को इस रूट पर सवारियां नहीं मिलीं।
बस अड्डा प्रभारी उदय कुमार ने बताया कि निजी बस हर रोज तय समय पर न चलकर देरी से चलती है। इसके चलते सरकारी बस को सवारियां नहीं मिल पाती है। इससे सरकार को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बस अड्डा प्रभारी उदय कुमार ने बताया कि निजी बस हर रोज तय समय पर न चलकर देरी से चलती है। इसके चलते सरकारी बस को सवारियां नहीं मिल पाती है। इससे सरकार को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन