फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bumper crop of tomatoes in Solan low rates dishearten farmers

सोलन पहुंची टमाटर की बंपर फसल, उम्मीद से कम दाम मिलने पर किसान मायूस

Thu, 19 Aug 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bumper crop of tomatoes in Solan low rates dishearten farmers
सोलन सब्जी मंडी में पहुंची टमाटर की खेप। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। जिले में इस बार टमाटर की बंपर फसल तो हुई लेकिन दाम किसानों को मायूस कर गए। कृषि उपज मंडी सोलन में जिले समेत सिरमौर-शिमला से अभी तक चार लाख 52 हजार 253 क्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

उपज मंडी में 18 अगस्त तक 11.30 करोड़ का कारोबार हुआ जबकि पिछले साल अगस्त तक 30 करोड़ का कारोबार हो चुका था। इस बार टमाटर के कारोबार में भारी गिरावट है। किसानों को भी टमाटर के उचित दाम नहीं मिल पाए हैं। किसानों को एक क्रेट का दाम जहां पिछले साल 600 से 800 रुपये मिला, इस बार 200 से 300 रुपये तक ही मिल पाया।
विज्ञापन

टमाटर सोलन के किसानों की मुख्य नकदी फसल है। किसानों की साल भर की रोजी-रोटी इस पर निर्भर है। पिछले दो वर्षों से मिल रहे अच्छे दामों को देख किसानों इस साल ज्यादा टमाटर उगाए लेकिन अच्छे दाम नहीं मिलने से घाटा उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पूरे रश पर थी तो किसानों को 25 किलो के क्रेट के दाम 50 रुपये से लेकर 150 रुपये तक मिले जिससे उनकी लागत भी पूरी नहीं हो पाई।
उधर, सोलन मंडी के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले साल टमाटर के अच्छे दाम मिले लेकिन इस बार पैदावार तो अधिक है लेकिन दाम कम हैं। इस कारण कारोबार काफी कम हुआ है। हालांकि अभी अक्तूबर तक मंडी में टमाटर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed