फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In housing board colony baddi buliding cracks

बद्दी के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में कई भवन दरके

Tue, 18 Oct 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Tue, 18 Oct 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
In housing board colony baddi buliding cracks
बद्दी के हाउसिंग बोर्ड एरिया फेस-तीन की बहुमंजिला इमारतों के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हिमुडा रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी ने सवाल उठाए हैं। - फोटो : अमर उजाला

बद्दी के हाउसिंग बोर्ड एरिया फेस-तीन की बहुमंजिला इमारतों के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हिमुडा रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी ने सवाल उठाए हैं। हिमुडा द्वारा तैयार फेस-थ्री के ब्लॉक डी, ई, एफ और जी की खस्ता हालत को लेकर भी हिमुडा की कार्यप्रणाली पर रोष जताया हैै। इमारतों में कई जगहों पर 10 फीट तक लंबी दरारें आ चुकी हैं। यहां तक कि बिल्डिंग के मुख्य स्ट्रक्चर में लगे पिल्लर और बीम में भी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। हिमुडा ने 10 साल पहले ही इन चारों ब्लॉक का निर्माण करवाया है। सोसायटी ने निर्माण कार्य की जांच करवाने की मांग की है।  

विज्ञापन


सोसायटी के अध्यक्ष मनु शर्मा, अजय शुक्ला, संजीव गुप्ता, कुलवीर आर्य, अनुज अत्रि और मुकेश सक्सेना ने कहा कि फेस-थ्री में बने ब्लॉक डी, ई, एफ और जी के भवन की खस्ता हालत को देखकर कई बार हिमुडा अधिकारियों से शिकायत की गई। हिमुडा मामले में कालोनी को नप के अधिकार क्षेत्र में देने और रखरखाव को लेकर कोई पॉलिसी न होने का हवाला देकर बचने का प्रयास कर रहा है। कहा कि भवनों की लिफ्ट कई सालों से बंद पड़ी है। बिजली की तारों और पैनल को असुरक्षित तरीके से खुला छोड़ा है। इमारतों में खुलेआम हादसों को निमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


खाली पड़े फ्लैटों में हो रही चोरियां
हिमुडा के खाली पड़े फ्लैटों से इलेक्ट्रिकल और पल्मबरिंग का सामान चोरी हो रहा है। इस कारण गंदे पानी की पाइपों में लीकेज होने से समस्या पैदा हो रही है। कई फ्लैटों में तो गंदे पानी की पाइपें चॉक होने से कमरों के भीतर ही तालाब बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालोनी को किया नप के अधीन : सिंह
हिमुडा के एसडीओ कश्मीर सिंह ने कहा कि हिमुडा फ्लैट बनाकर बेचने का कार्य कर रही है। पूरी कालोनी को नगर परिषद के अधीन किया है। मेंटेनेंस को लेकर सोसायटी में रह रहे लोगों को इसके चार्जिज देने को लेकर बात चल रही है। कहा कि पार्किंग एरिया में जो दरारें आई हैं उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इसकी जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed