{"_id":"6abbb456817e9a86950cb139","slug":"budget-nagar-nigam-solan-news-c-176-1-sln1013-180307-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भाजपा मेयर का पहला बजट, विकास कार्यों पर खर्च होंगे 269.74 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भाजपा मेयर का पहला बजट, विकास कार्यों पर खर्च होंगे 269.74 करोड़
विज्ञापन
पानी की समस्या को दूर करने पर फोकस, ठोस कचरा प्रबंधन पर भी जोर1.36 करोड़ रुपये के घाटे का है बजट, कुल आय 210.12 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा की महापौर सुषमा शर्मा ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना पहला बजट पेश किया। करीब छह माह बीत जाने के बाद नगर निगम का बजट पेश किया गया। कुल 269.74 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। करीब 1.36 करोड़ रुपये घाटे का बजट है। वित्त वर्ष में निगम की कुल आय 210.12 करोड़ रुपये है जबकि खर्चा 211.48 करोड़ रुपये होगा।
बजट की खास बात यह है कि निगम की ओर से शहर में पेयजल संकट को दूर करने पर फोकस किया गया है। इसके लिए करीब 8 करोड़ रुपये रखे गए हैं। शहर में पुरानी और खराब पाइप लाइनों को बदला जाएगा। इसके अलावा जल भंडारण क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा। साथ ही स्थायी जलस्रोतों का भी संरक्षण किया जाएगा। वहीं सरकारी भवनों, स्कूलों पार्कों, सामुदायिक भवनों और बड़े संस्थानों को जल संरक्षण प्रणाली से जोड़ा जाएगा। यदि इस बजट के हिसाब से निगम में काम किया जाएगा, तो आगामी समय में लोगों को पेयजल किल्लत से राहत मिल सकती है। इसके अलावा ठोस कचरा प्रबंधन पर भी निगम का फोकस रहेगा। इसके लिए सबसे ज्यादा करीब 20 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। वहीं पार्किंग, सड़कों और सफाई व्यवस्था के लिए भी बजट में करोड़ों रुपये रखे गए हैं। इस बार निगम को डिजिटल बनाने और शहर में पौधों की संख्या बढ़ाने की ओर भी निगम की ओर से ध्यान दिया जाएगा। बजट बैठक में उपमहापौर गौरव राजपूत, निगम के आयुक्त राजदीप सिंह समेत सभी पार्षद व अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
किसके लिए कितना बजट
इनसेट
जल निकासी के लिए 8.50 करोड़
शहर में बारिश के पानी की निकासी सही न होने के कारण पेश आ रही परेशानी को दूर करने के लिए वर्ष 2026-27 के लिए 8.50 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके तहत सभी नालियों को ठीक करने, नई नालियों के निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे। साथ ही जल संरक्षण के कार्य को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
इनसेट
ठोस कचरा प्रबंधन के लिए 20 करोड़
शहर में कूड़े की बढ़ती परेशानी को देखते हुए इस वर्ष ठोस कचरा प्रबंधन के लिए सबसे अधिक 20 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। इसके तहत शहर में घर-घर कूड़ा संग्रहण को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा गीले कूड़े से खाद निर्माण, जीपीएस आधारित संग्रह निगरानी, सामग्री पुन: प्राप्त केंद्र, ई-कचरा संग्रह को मजबूत किया जाएगा। कूड़े से दोबारा से उपयोग में लाए जाने वाली सामग्री को तैयार किया जाएगा।
इनसेट
सड़क और फुटपाथ के लिए 10.70 करोड़
शहर में सड़कों की खस्ताहालत के कारण लोगों को पेश आ रही परेशानी को दूर करने के लिए वर्ष 2026-27 में 10.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत संपर्क सड़क और पैदल रास्तों को ठीक किया जाएगा। साथ ही सड़कों के लिए पांच वर्षीय रखरखाव चक्र तैयार किया जाएगा।
इनसेट
पार्किंग और यातायात लिए 6.70 करोड़
शहर में बढ़ते वाहनों के लिए बहु स्तरीय व स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था के लिए 6.70 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इसके तहत शहर में स्थानों को चिह्नित कर पार्किंग योग्य जगह तैयार की जाएगी। साथ ही चौराहों का सुधार किया जाएगा और पैदल यात्रियों के लिए सुविधा दी जाएगी।
इनसेट
जेब्रा क्रॉसिंग बनेगी, फुटपाथ होंगे ठीक, लगेंगी लाइटें
शहर में सड़क किनारे लोगों को चलने में असुविधा न हो, इसके लिए 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत शहर में जगह-जगह पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएगी। साथ ही खराब पड़े फुटपाथ को भी ठीक किया जाएगा। वहीं सड़क किनारे चलने के लिए स्ट्रीट लाइटों की भी व्यवस्था की जाएगी।
इनसेट
सड़क प्रकाश व्यवस्था और ऊर्जा दक्षता पर खर्च होंगे 2.50 करोड़
नगर निगम क्षेत्र में जगह-जगह पर सड़क और रास्ते के किनारे लोगों के लिए एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा स्मार्ट नियंत्रण, स्वचालित स्विचिंग, सौर ऊर्जा से संचालित लाइटें लगाई जाएंगी। इससे बिजली की बचत होगी और नगर निगम के बिजली के बिल में भी गिरावट आएगी।
इनसेट
आपदा प्रबंधन के लिए 50 लाख का बजट
नगर निगम सोलन में पहली बार आपदा प्रबंधन के लिए 50 लाख रुपये का वित्त बजट जारी किया है। इसके तहत बजट का पैसा आपदा के समय लोगों को सुविधा देने के लिए उपयोग में लाया जाएगा।
इनसेट
शहरी हरित मिशन बजट 80 लाख
नगर निगम क्षेत्र में शहरी हरित मिशन के तहत जारी 80 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इसके तहत शहर की सड़कों के किनारे, स्कूलों के आसपास विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने के साथ इनकी देखरेख का भी काम किया जाएगा।
इनसेट
जन स्वास्थ्य और स्वच्छता का बजट 2.40 करोड़
जन स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए 2.40 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके तहत सार्वजनिक शौचालय का सुधार किया जाएगा। इसके अलावा स्वच्छता निरीक्षण और पेयजल सुरक्षा नियंत्रण और गुणवत्ता निगरानी का भी काम किया जाएगा। वहीं लावारिस पशु प्रबंधन का भी काम किया जाएगा।
इनसेट
लावारिस कुत्तों से निजात के लिए 7 लाख
शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए वर्ष 2026-27 में 7 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लावारिस कुत्तों की नसबंदी की जाएगी और इन्हें रखने के लिए शेल्टर बनाए जाएंगे। साथ ही संबंधित विभागों के साथ मिलकर भी निगम की ओर से कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
इनसेट
डिजिटल नगर निगम 50 लाख
नगर निगम सोलन को डिजिटल बनाने के लिए 50 लाख रुपये खर्च होंगे। नागरिकों के लिए अधिक से अधिक सेवाओं को अब डिजिटल किया जाएगा। इसमें सभी प्रकार की समस्याएं और उनके समाधान को भी डिजिटल किया जाएगा।
इनसेट
पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था 85 लाख
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शहर के सौंदर्यकरण के लिए 85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा पार्कों को भी सुंदर बनाने के लिए भी काम किया जाएगा।
इनसेट
युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक प्रावधान 4.20 करोड
महिला अनुकूल सार्वजनिक स्थल, बाल अनुकूल पार्क और खेल स्थानों को बढ़ाने के लिए शहर में 4.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें पार्कों में नए झूले लगाए जाएंगे। साथ ही इंडोर खेल को बढ़ावा देने के लिए भी निगम कार्य करेगा। वहीं बुजुर्गों, महिलाओं के लिए पार्कों में बैठने के लिए जगह बनाई जाएगी।