फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bridge to be built over Chikni Khad to connect Jagatkhana to Dhang Nichli; tender floated.

Solan News: जगातखाना से ढांग निचली जाने के लिए चिकनी खड्ड पर बनेगा पुल, लगाया टेंडर

Tue, 18 Aug 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 18 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विकास की बात--
विज्ञापन

3.50 करोड में बनेगा यह पुल, एससी की अप्रूवल मिलने के बाद काम होगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ विस क्षेत्र के चिकनी खड्ड पर जगातखाना से ढांग निचली के लिए बनने वाले पुल के लिए सरकार ने टेंडर लगा दिए हैं। साढ़े तीन करोड़ में टेंडर लगा है। अधीक्षण अभियंता की स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। नालागढ़ के ढांग निचली पंचायत के जगातखाना- निचली ढांग मार्ग पर चिकनी खड्ड पर 75.5 मीटर स्पैन पुल का निर्माण किया जाना है। इस पुल पर साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होने हैं। दिसंबर 2024 में रेड क्रॉस मेले के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जगातखाना से ढांग निचली पुल की घोषणा की थी। इस पुल के निर्माण के लिए 2 करोड़ की पहली किस्त स्वीकृत कर दी गई है। पुल की मिट्टी की टेस्टिंग का कार्य भी पूरा हो गया है। लोनिवि विभाग ने टेंडर प्रक्रिया कर दी है। साढ़े तीन करोड़ रुपये टेंडर लगा है। जल्द ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इस पुल के बनने से ढांग निचली, ऊपरली ढांग, कंगनवाल, टपरिया, कबीर पंथी बस्ती, ढाणा, टांडेवाल, पलासी गांव के यातायात सुविधा मिलेगी। विधायक हरदीप बावा ने कहा कि जगातखाना से आने वाली बड़ी गाड़ियां वाया राजपुरा घूम कर आती हैं। अब पुल बनने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोट
जगातखाना- निचली ढांग पर बनने वाला पुल क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन सुनिश्चित करते हुए विकास को नई गति देगा। इसके लिए टेंडर लग गया है। अधिशासी अभियंता कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद पुल का काम शुरू कर दिया जाएगा। -परवरसर सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed