फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bricks were left unplastered in the children's park, the mayor took them to task

Solan News: चिल्ड्रन पार्क में बिना प्लस्तर छोड़ी इंटें, महापौर ने लगाई क्लास

Wed, 16 Apr 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bricks were left unplastered in the children's park, the mayor took them to task
नगर निगम महापौर चिल्ड्रन पार्क का निरीक्षण करती हुई। संवाद
पार्क का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

पत्थरों को हटाने और पार्क में व्यवस्था सुधारने को कहा
पेड़ों की प्रूनिंग और फूल जल्द रोपें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के चिल्ड्रन पार्क में बिना प्लस्तर छोड़ी ईंट को लेकर महापौर ने ठेकेदार की क्लास लगा दी। उन्होंने ठेकेदार को जल्द प्लस्तर करने के लिए कहा। इसके साथ पार्क में व्यवस्था को सुदृढ़ करने के भी निर्देश निगम अधिकारियों को दिए। इसके अलावा दीवारों पर हो रही पेंटिंग को लेकर भी ठेकेदार के साथ बात की। बुधवार को नगर निगम महापौर ऊषा शर्मा ने चिल्ड्रन पार्क का औचक निरीक्षण किया।
महापौर निगम कार्यालय में कार्य पूरा करने के बाद दोपहर 1:30 बजे अचानक चिल्ड्रन पार्क पहुंच गई। यहां पहुंचने पर उन्होंने कार्य का जायजा लिया। साथ ही ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने पेड़ों की प्रूनिंग और फूल पौध रोपित करने के लिए माली को निर्देश दिए। इसके बाद महापौर स्केटिंग प्वाइंट पर पहुंचीं जहां पत्थर देखकर उन्होंने जेई को इसे हटवाने के लिए कहा। उधर नगर निगम महापौर ने कहा कि शहर का सबसे व्यस्त पार्क है। यहां पर बच्चे ही नहीं व्यस्क, बुजुर्ग समेत अन्य भी आते हैं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए पार्क का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। पार्क में अक्षम लोगों के लिए भी पेडिस्टल बनाया है ताकि वे भी आसानी से पार्क आ सकें। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये की लागत से कार्य करवाया जा रहा है। सभी लोगों को देखते हुए पार्क में विकास किया जा रहा है। आने वाले दिनों पार्क में कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पार्क उनका है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि पार्क में किए कार्यों का ध्यान रखें और साफ रखने में सहयोग करें। उन्होंने एजीओ और अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी आग्रह कि वे पार्क में विकास कार्याें को करवाने में निगम का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed