{"_id":"63f9e7fb4cd54c11c903ccd4","slug":"brick-laden-truck-overturned-in-gambharpul-case-registered-solan-news-c-19-1-71354-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गंभरपुल में ईंट से भरा ट्रक पलटा, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गंभरपुल में ईंट से भरा ट्रक पलटा, मामला दर्ज
विज्ञापन
ट्रक के ब्रेक फेल होने से हुआ देररात हादसा
ट्रक में थे तीन लोग सवार, किसी को नहीं आई चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार/सुबाथू(सोलन)। सुबाथू-कुनिहार मार्ग में पड़ने वाले गंबरपुल में शुक्रवार रात एक ईंट से भरा ट्रक पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक की ब्रेक फेल हो गई थी, मगर चालक ने बड़ी समझदारी के साथ ट्रक को दीवार से टकरा दिया। इससे वह सड़क पर पलट गया। यदि ट्रक यहां पर नहीं पलटता तो वह पुल से नीचे गिर जाता और बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के समय ट्रक में तीन लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि किसी को भी चोटें नहीं आईं। उधर इस बारे में सुबाथू चौकी प्रभारी जवाहर सिंह ने बताया कि पुलिस को जैसे ही ट्रक के पलटने की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
गौर रहे कि इस पुल पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। अब तक पुल से वाहन गिरने से कई लोगों की जान जा चुकी है। बीते वर्ष भी यहां पर एक कार गिरने से भाई बहन की मौत हो गई थी। बावजूद इसके अभी तक यहां पर पुल नहीं बन पाया है।