{"_id":"67d2d17a12ba9127c4021e2a","slug":"brahma-kumari-organization-hoisted-the-flag-at-curetech-company-on-holi-solan-news-c-176-1-ssml1040-139593-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: होली पर क्योरटेक कंपनी में ब्रह्माकुमारी संस्था ने फहराया ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: होली पर क्योरटेक कंपनी में ब्रह्माकुमारी संस्था ने फहराया ध्वज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। होली के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से वीरवार क्योरटेक प्रांगण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। क्योरटेक ग्रुप के सीईओ सुमित सिंगला ने ब्रह्माकुमारी ध्वज को फहराया। इस अवसर पर संस्थान की बहन शकुंतला व भाई पार्थ सहित अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने कहा कि ब्रह्माकुमारी विश्व संस्थान की ओर से दुनिया भर में समाज को रोग मुक्त जीने का संदेश दिया जाता है। इस संदेश का अनुसरण करते हुए आज की भागदौड़-तनावों से भरी जिंदगी को सही तरीके से जिया जा सकता है। वह 14 वर्षों से अधिक समय से इस संस्था के साथ जुड़े हुए हैं। संस्था की ओर से एक सप्ताह का विशेष योग शिविर आयोजित कर समाज को मोहमाया से दूर होकर एक स्तरीय जीवन शैली जीने का विशेष प्रशिक्षण देती है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि बद्दी केंद्र की बहन शकुंतला और भाई पार्थ ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में मनुष्य जीवन में चिंता, तनाव, डिप्रेशन, झल्लाहट और गुस्से का स्तर इतना नहीं था जितना कि आज के आधुनिक समाज में बढ़ चुका है। इस अवसर पर क्योरटेक ग्रुप के प्लांट हेड जेपी गुप्ता, दीपक शर्मा, विपन कुमार, मोहन सिंह, नरेश ठाकुर, राजवीर सिंह, जगतार सिंह, मान सिंह, हुसन चौधरी, सहित ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।