{"_id":"650849d856fe33228f0d2446","slug":"body-of-unknown-person-found-under-suspicious-circumstances-in-baddi-solan-news-c-176-1-ssml1041-7519-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में संदिग्ध हालात में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में संदिग्ध हालात में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Mon, 18 Sep 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
भुड्ड के समीप पड़ा था शव, पुलिस ने कब्जे में लिया
शव की शिनाख्त के लिए चौकी, थानों में चल रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी में अज्ञात व्यक्ति का शव सदिंग्ध हालात में मिला है, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसमें शव की शिनाख्त के लिए बीबीएन समेत साथ लगते राज्यों की पुलिस चौकी और थानों में भी सूचना दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि बद्दी के भुड्ड स्थित एक निजी होटल के बाहर मुख्य मार्ग पर व्यक्ति गिरा पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसमें व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे नालागढ़ अस्पताल के शव गृह में रख दिया है। हालांकि अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। जिसकी जांच चल रही है। पुलिस आस-पास के लोगों से भी शव के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं चौकियों, थानों की मिसिंग रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि सभी साथ लगते थाने व चौकियों में इसकी सूचना दी है। अभी 72 घंटे तक इसे शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। उसके बाद नप की ओर से इसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।