फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Blood pressure screening will be conducted in 171 health sub-centres of the district.

Solan News: जिले के 171 स्वास्थ्य सब सेंटरों में होगी ब्लड प्रेशर की स्क्रीनिंग

Sun, 31 May 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

17 जून तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत नए मरीजों को मिलेंगी निशुल्क दवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के खिलाफ अपने अभियान को और तेज कर दिया है। विभाग की ओर से अब जिले के सभी 171 स्वास्थ्य सब सेंटरों में लोगों के ब्लड प्रेशर की स्क्रीनिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में जिले के सभी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों को सख्त गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इस कदम का मुख्य उद्देश्य अभियान के समाप्त होने से पहले अधिक से अधिक लोगों की जांच करना और उच्च रक्तचाप से पीड़ित नए मरीजों की पहचान कर उनका तुरंत उपचार शुरू करना है। पहले इस अभियान के तहत मुख्य रूप से विशेष कैंप लगाकर लोगों का बीपी चेक किया जा रहा था। वर्तमान में यह स्क्रीनिंग निक्षय और आयुष्मान शिविरों के माध्यम से भी लगातार जारी है। अब सब सेंटरों को इस मुहिम से जोड़ने के बाद ग्रामीण और जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग की जा सकेगी। जांच के दौरान जिन भी नए मरीजों में हाइपरटेंशन की पुष्टि होगी, उन्हें विभाग की ओर से निशुल्क दवाएं और परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक महीने तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जा रहा यह विशेष जागरूकता अभियान कुल एक माह तक चलेगा, जिसका समापन 17 जून को होगा। इसके तहत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अस्पताल के स्टाफ के साथ-साथ वहां आने वाले अन्य मरीजों और तीमारदारों को भी इस साइलेंट किलर बीमारी के प्रति सचेत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले के सभी स्वास्थ्य सब सेंटरों में स्क्रीनिंग को बढ़ाया जा रहा है। आयुष्मान और निक्षय शिविरों के माध्यम से भी जांच लगातार जारी है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को हाइपरटेंशन के कारणों और इसे रोकने के उपायों के प्रति जागरूक करना है। स्क्रीनिंग में मिलने वाले सभी नए रोगियों को निशुल्क दवाएं देकर उनका उपचार तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।
– डॉ. अजय पाठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed