फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Blood Donation Camp, Nalagarh, Solan News

Solan News: शिविर में 75 लोगों ने किया रक्तदान, 23 लोगों ने पहली बार किया

Tue, 30 Apr 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Blood Donation Camp, Nalagarh, Solan News
अवस्थी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज नालागढ़ में रक्दान करते लोग। संवाद
अवस्थी आयुर्वेदिक काॅलेज एवं अस्पताल ने किया शिविर आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के वार्ड नंबर- नौ में अवस्थी आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 75 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें से 23 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर में चंडीगढ़ रोटरी ब्लड बैंक सोसायटी से डॉ. रोली अग्रवाल के नेतृत्व में आई टीम ने रक्त एकत्रित किया। शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि एवं अवस्थी ग्रुप के चेयरमैन चंद्रशेखर अवस्थी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों को जीवनदान मिलता है, इसलिए हमें रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य आयुर्वेद से इलाज करना है। क्षारसूत्र और पंचकर्मा चिकित्सा की सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने रक्तदान शिविर में प्रथम बार रक्त दान करने आए रक्तदाता वैभव, मानसी शर्मा, साक्षी, अग्रता मेहरा, आंचल शर्मा, स्वीटी, महक प्रीत, अंशिता राणा, आशीष कुमार, अभिषेक, रमनदीप सिंह, सुखविंदर, अथर्व कौशल, सिमरन डीप, राकेश कुमार, निहारिका, सुरेंदर सिंह, प्रश्न कुमार, नीना रानी, अक्षय, खुशप्रीत सिंह, केशव कुमार और ईशिका राणा का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इनसे अन्य लोगों को प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर अवस्थी ग्रुप ऑफ इंिस्टट्यूशंस के चेयरमैन चंद्रशेखर अवस्थी, निदेशक ऋषभ अवस्थी, रजत अवस्थी, तारा अवस्थी, अवस्थी आयुर्वेदिक कालेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र भारद्वाज, अवस्थी लॉ कालेज के प्रधानाचार्य जोधता, अवस्थी नर्सिंग कालेज की प्रधानाचार्या शुभा भारद्वाज, डॉ अनिल दत्त, डॉ कुसुम महाजन, डॉ नवीन गौतम, डॉ आदर्श सुमन और दीपिका सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed