{"_id":"655605cfdf4351afe60765cb","slug":"blood-donation-camp-for-children-suffering-from-thalassemia-today-solan-news-c-176-1-ssml1040-10991-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर आज
Thu, 16 Nov 2023 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। सत्या दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट और थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए चंडीगढ़ के हिमालय मार्ग 22सी सेक्टर में 17 नवंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता प्रेम चंद गोयल, जस्टिस राजेश भारद्वाज, डीजीपी पंजाब संजीव कालरा (आईपीएस), अनूप गुप्ता मेयर चंडीगढ़, अशोक कुमार अत्री डायरेक्टर ऑफ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 32 चंडीगढ़, डॉक्टर आरआर शर्मा हेड डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन पीजीआई चंडीगढ़, मृदुल (आईपीएस) एसपी चंडीगढ़ सिटी गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहेंगे और भजन सम्राट कन्हैया मित्तल की विशेष उपस्थित रहेगी।
थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट के मेंबर सेक्रेटरी व शिविर के समंवयक राजेंद्र कालरा ने सभी से अनुरोध किया है कि रक्तदान शिविर में अपना सहयोग दें और रक्तदान स्वयं भी करें दूसरों से भी करवाएं। सामाजिक कार्यकर्ता अनुरक्षक भुनाल ने बताया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का जीवन दूसरों के रक्त पर निर्भर करता है, उनमें स्वयं रक्त नहीं बनता है। रक्तदान का समय सुबह 9:00 से और दोपहर 2:30 बजे तक है।