फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Black spots on Parwanoo-Shimla four lane will be repaired, Deputy Commissioner gave instructions

Solan News: परवाणू-शिमला फोरलेन पर ब्लैक स्पॉट होंगे दुरुस्त, उपायुक्त ने दिए निर्देश

Tue, 19 Nov 2024 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
इंपैक्ट
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट पर स्पीड ब्रेकर लगेंगे, सूचना पट्ट भी लगाने के लिए कहा
अमर उजाला में छपी खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन
एनएचएआई के अधिकारियों के साथ की फोरलेन को लेकर समीक्षा बैठक
फुट ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर भी जारी किए दिशानिर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। परवाणू-शिमला फोरलेन निर्माण से बने ‘ब्लैक स्पॉट’ पर सूचना पट्ट लगाने के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने निर्देश दिए हैं। मंगलवार को एनएचएआई के साथ समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने इस बारे में निर्देश जारी किए।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि ब्लैक स्पॉट पर बार-बार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती उपाय अपनाने आवश्यक हैं। उन्होंने ऐसे स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्मित करने, सूचना पट्ट स्थापित करने और अन्य आवश्यक उपाय अपनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 18 नवंबर को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया कि परवाणू से सोलन के बीच 14 जगहों ऐसी हैं जो किसी ब्लैक स्पॉट हैं। इस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि यह एनएच सोलन जिला के साथ-साथ शिमला एवं किन्नौर जिलों के लिए महत्वपूर्ण है। इस राजमार्ग के फोरलेन कार्य में सुरक्षा मानकों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को बनाए रखना एनएचएआई का उत्तरदायित्व है। फोरलेन कार्य के दृष्टिगत उत्पन्न हुई चुनौतियों का निराकरण किया जाना आवश्यक है।
यहां हैं ब्लैक स्पॉट
परवाणू के टीटीआर चौक से पहले बने पुल में कालका की ओर अचानक तीव्र मोड़ है। तंबूमोड़ में ट्रक ले-बाय, चक्कीमोड़ से जाबली के बीच भी कई तीखे मोड़ हैं। सनवारा में रेल ओवर ब्रिज से थोड़ा आगे निकलने पर तीखे मोड़ बने हैं। धर्मपुर में कसौली, सुक्की जोहड़ी और धर्मपुर चौक पर भी आए दिन हादसे हो रहे हैं। बड़ोग बाईपास में एमएमयू अस्पताल के नजदीक, शमलेच, आंजी, रबौन में भी तीखे मोड़ बने हैं। इसके अलावा धर्मुपर थाना से थोड़ा आगे तीखे मोड़ हैं। सनवारा में पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे भी तीखे मोड़ पर वाहन पलट जाते हैं। बीते दिनों भी यहां तीन ट्रक सड़क से गिर गए थे। इसी तरह शमलेच में टनल को जा रही सड़क पर भी ट्रक पलटे हैं। सोलन-बडोग बाईपास में जलशक्ति विभाग के कार्यालय के समीप बने रेल ओवर ब्रिज पर भी आए दिन हादसे हो रहे हैं।

अक्तूबर में ही करीब 23 हादसे

परवाणू से सोलन के बीच अक्तूबर में करीब 23 हादसे हो चुके हैं। इसमें दोपहिया वाहन चालकों से लेकर लोलेड वाहन शामिल हैं। इन हादसों में लोग चोटिल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। कई मामले पुलिस के पास पहुंच हैं। कई मामलों में आपसी समझौता भी हुआ है।

फुट ओवर ब्रिज को लेकर दिए निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि फोरलेन के अलावा एनएचएआई ने कुछ जगह आमजन की सुविधा के लिए फुट ओवर ब्रिज भी बनाए हैं। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्मित किए जा रहे फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्यों में तेजी लाए और चिह्नित स्थानों पर इनका निर्माण कार्य आरंभ करें। उन्होंने जाबली विद्यालय के समीप फुट ओवर ब्रिज का निर्माण आरंभ करने के निर्देश दिए। डगशाई विद्यालय के लिए निर्मित किए जाने वाले फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के स्थान के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य से विचार-विमर्श करें। सपरून में सुबाथू मार्ग के समीप फुट ओवर ब्रिज निर्मित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सोलन के एमआरएडीएवी और गुरुकुल विद्यालय में बड़ी संख्या में छात्रों की आवाजाही के दृष्टिगत यहां फुटओवर ब्रिज निर्मित किया जाना आवश्यक है।

निर्माण स्थल पर पानी का छिड़काव करें

उन्होंने एनएचएआई को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के स्थान पर नियमित रूप से जल का छिड़काव करते रहें ताकि धूल उड़ने से किसी को परेशानी न हो। धूल के कारण चालकों को देखने में समस्या होती है। इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इससे स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी हो सकती हैं। बैठक में एडीसी अजय यादव, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दिनेश पुनिया, कंपेटेंट अथॉरिटी ऑफ लैंड एक्विजिशन (सीएएलए) के आरडी हरनोट और रमेश चंद सहित आरएस जसवाल और राजेश खत्री शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed