फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP to plant one lakh saplings in two months 25 saplings to be planted at each booth: Dr. Sikandar

भाजपा दो माह में लगाएगी एक लाख पौधे हर बूथ पर लगेंगे 25-25 पौधे : डॉ. सिकंदर

Tue, 23 Jun 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद बोले- मोदी सरकार ने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया है विकास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि केंद सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हर बूथ पर 25 पौधे लगाए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता जुलाई व अगस्त माह में एक लाख से अधिक पौधे लगाएंगे। सोलन के पुराने विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा एक प्रगति पथ यात्रा भी निकाली जाएगी। कहा कि 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत और सम्मानजनक पहचान स्थापित की है। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ गरीब, किसान, महिला एवं युवा वर्ग को मिला है। विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसी सामूहिक प्रयास से देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। नीट पेपर लीक मामले पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना वजह बखेड़ा खड़ा कर रही है, जबकि केंद्र सरकार ने मामले में जांच बिठा दी है और दोबारा से पेपर करवाया गया है। वहीं फोरलेन पर बार-बार आ रही भूस्खलन की समस्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर केंद्र सरकार गंभीर है, हालांकि जहां पर विकास होता है इस तरह की समस्या आती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed