{"_id":"623cba18046473490c16279b","slug":"bjp-to-join-party-training-camp-congress-solan-mc-to-present-budget-solan-news-sml4035186123","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षद लगाएंगे पार्टी शिविर, कांग्रेस का निगम बजट बैठक पर अड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पार्षद लगाएंगे पार्टी शिविर, कांग्रेस का निगम बजट बैठक पर अड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम के पहले वार्षिक बजट को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षदों में तकरार हो गई है। नगर निगम ने बजट की बैठक 25 मार्च को सुबह 11 बजे नगर निगम कार्यालय में रखी है। इससे पहले भाजपा ने बजट बैठक से किनारा कर लिया है जबकि कांग्रेस ने हर हाल में बजट बैठक करने का निर्णय लिया है।
वीरवार को भाजपा पार्षदों ने दोपहर बाद विश्राम गृह सोलन में बैठक की। उन्होंने निगम आयुक्त को सभी भाजपा पार्षदों का हस्ताक्षरित पत्र सौंपा जिसमें बजट बैठक को एक दिन के लिए टालने की मांग उठाई। उसके बाद मेयर के कमरे में कांग्रेसी पार्षदों ने बैठक की और बजट बैठक को तय समय पर करने को लेकर सहमति जताई।
इसके बाद मेयर ने यह कहकर बजट बैठक टालने से इंकार कर दिया कि बैठक काफी पहले से निर्धारित कर दी गई थी। अंतिम समय में उसे नहीं टाला जाएगा। उनका सह भी कहना है कि प्रशिक्षण शिविर भाजयुमो का है सरकार का नहीं। ऐसे में चाहे कोई आए या न आए, बजट बैठक होकर रहेगी।
विज्ञापन
कोरम पूरा होने पर भी मंडराया संशय
नगर निगम सोलन में भाजपा के मौजूदा समय में सात पार्षद है, जबकि कांग्रेस के नौ पार्षद हैं। वहीं भाजपा के पांच मनोनित पार्षद भी हैं। ऐसे में अब सवाल यह भी है कि यदि भाजपा के सभी पार्षद बजट बैठक से किनारा कर लेते हैं तो बजट की बैठक कैसे होगी। क्योंकि बजट की पहली बैठक के लिए दो तिहाई पार्षदों का होना जरूरी है। हालांकि इसमें दूसरी बैठक में एक तिहाई पार्षद होने पर बैठक हो सकती है।
दो दिन पहले बता दिया था : गुप्ता
भाजपा पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह उनकी पार्टी का कार्यक्रम है। मेयर और कमिश्नर को दो दिन पहले बता दिया था। उन्होंने जब इसका कोई जवाब नहीं दिया तो वीरवार को बैठक कर उन्हें सभी पार्षदों का हस्ताक्षरित पत्र सौंपा जिसमें बजट को एक दिन के लिए टालने की मांग उठाई है। इस बजट बैठक में भाजपा पार्षद नहीं आएंगे।
पांच दिन पहले से बजट बैठक के बारे में बताया : मेयर
सभी पार्षदों को पांच दिन पहले से बजट बैठक के बारे में बता दिया था। वहीं जो पत्र भाजपा पार्षदों ने दिया वह भी वीरवार शाम को दिया। अब एक दिन पहले बजट बैठक टालना मुश्किल है। चाहे कोई आए या ना बजट बैठक नहीं टल सकती। यह कार्यक्रम भाजपा का है सरकार का नहीं जो इसे टाला जाए। नगर निगम के लिए प्रशिक्षण शिविर से ज्यादा शहर के विकास कार्य अहम हैं।
पूनम ग्रोवर, मेयर, नगर निगम सोलन