फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP stands with the Chief Minister and the government in this disaster: Dr. Bindal

भाजपा इस आपदा में मुख्यमंत्री और सरकार के साथ खड़ी: डॉ. बिंदल

Wed, 12 Jul 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 12 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
BJP stands with the Chief Minister and the government in this disaster: Dr. Bindal
कुमारहट्टी-नाहन हाईवे पर रूंदन घोड़ो स्थान पर जायजा लेते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.राजीव बिंदल। स
भाजपा इस आपदा में मुख्यमंत्री और सरकार के साथ खड़ी: डॉ. बिंदल
विज्ञापन

रूंदन घाड़ों में कंस्ट्रक्शन कंपनी है तबाही के लिए जिम्मेवार, जांच करें
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया सोलन में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि कुमारहट्टी नाहन रोड पर रुंदन घोड़ों मेेें 100 से अधिक चीड़ के पेड़ व चट्टानों का मलबा कई घरों में घुस गया। सोलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस तबाही के लिए बाहरी राज्य की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी जिम्मेवार है। इसकी जांच की जानी चाहिए। कहा कि यह कंपनी अवैज्ञानिक खनन कर रही है। जिल के मलबे से सैकड़ों पेड़ व चट्टाने रुंदन घोड़ों गांव के घरों की छतों पर गिरीं। इस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रशासन को जांच करनी चाहिए।
इससे पहले उन्होंने कुमारहट्टी नाहन रोड पर रुंदन घोड़ों गांव का दौरा किया जहां पर पिछले दिनों बरसात से भयावह दृश्य पैदा हुआ है। बारिश से इस गांव में 100 से अधिक चीड़ व अन्य प्रजाति के पेड़ गिरे हैं और चट्टानों और मलबे से कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिंदल ने मौके का जायजा लिया और प्रशासन को प्रभावितों को सहायता राशि देने का आग्रह किया। डाॅ. बिंदल ने सोलन के निकट शामती गांव का दौरा किया। शामती में भी भारी बारिश से तीन मकान ढह गए थे जबकि 90 घरों में दरारें आ गई है। इन सभी घरों को खाली कर दिया गया है। शामती में करीब दो किलोमीटर लंबी दरार आ चुकी है जिससे दर्जनों घरों को खतरा पैदा हो चुका है। डा. बिदल ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावितों से मुलाकात की।
विज्ञापन


डा. बिंदल ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता करनी चाहिए और फौरी राहत देनी चाहिए। डॉ. बिंदल ने सोलन के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बारिश से पूरे प्रदेश में तबाही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. बिंदल ने कहा कि भाजपा इस आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से बात की है। केंद्र से हर संभव सहायता राज्य सरकार को मिलेगी क्योंकि आपदा के समय पहले भी केंद्र की भाजपा सरकारों से हिमाचल की सरकार को मदद मिलती रही है। भाजपा अपने स्तर पर भी प्रभावितों की मदद के लिए लंगर समेत अन्य राहतें दे रही है। भाजपा ने ऊना में पार्टी कार्यालय में लंगर लगाया है।

कुमारहट्टी-नाहन हाईवे पर रूंदन घोड़ो स्थान पर जायजा लेते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.राजीव बिंदल। स

कुमारहट्टी-नाहन हाईवे पर रूंदन घोड़ो स्थान पर जायजा लेते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.राजीव बिंदल। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed