फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP in Ward 5 by-election Capture, Amardeep won by 287 votes

Solan News: वार्ड पांच उपचुनाव में भाजपा का कब्जा, 287 वोट से जीते अमरदीप

Sun, 29 Sep 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 29 Sep 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवारों में थी आमने-सामने टक्कर
विज्ञापन

भाजपा का वार्ड-पांच में उपचुनाव में भी वर्चस्व रहा बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन के वार्ड पांच उपचुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। पार्टी निशान पर हुए चुनाव में भाजपा के अमरदीप पांजा ने जीत हासिल की है। अमरदीप पांजा 287 वोट से विजयी हुए हैं। उपचुनाव में 765 वोटर ने मत का प्रयोग किया था। इसमें से भाजपा प्रत्याशी अमरदीप पांजा ने 524 वोट, कांग्रेस के प्रत्याशी पुनीत नारंग को 240 मत पड़े। जबकि उपचुनाव में दो लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।
गौर रहे कि वार्ड पांच में कुलभूषण गुप्ता के निधन के बाद से पार्षद पद फरवरी से खाली चल रहा था। इसके बाद यहां पर उपचुनाव की घोषणा हुई। इसमें से भाजपा से अमरदीप और कांग्रेस से पुनीत को उम्मीद्वार के रूप में उतारा गया। ऐसे में अन्य कोई उम्मीदवार न होने से दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर थी। हालांकि यह वार्ड पहले से ही भाजपा समर्थित वार्ड माना जाता है। ऐसे में भाजपा ने उपचुनाव में भी अपना वर्चस्व वार्ड में बरकरार रखा है। जीत के बाद अमरदीप ने कहा कि वह सोमवार से जनता की सेवा के लिए वार्ड में उतर जाएंगे। जो भी कार्य होंगे वे तनमीयता से करेंगे। उन्होंने वार्ड की जनता का आभार भी जताया है।
विज्ञापन


इनसेट
भूषण परिवार का जलवा बरकरार
उपचुनाव में भी भूषण परिवार का जलवा बरकरार रहा। भूषण परिवार के सबसे करीबी माने जाने वाले अमरदीप पांजा को जीत दिलवाने के लिए दिन रात कार्य किया। वहीं, अमरदीप को टिकट दिलवाने के लिए भी भूषण परिवार का सहयोग राहा। जीत के लिए विनित गुप्ता ने वार्ड की जनता का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा फतवा : डॉ. बिंदल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल में कहा कि वर्तमान सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा फतवा है। हिमाचल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री लगातार इस वार्ड में घर-घर जा रहे थे उसके बावजूद भी सरकार को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा को कांग्रेस से दो गुना से अधिक वोट प्राप्त हुए, यह सीधा-सीधा जनता का वर्तमान सरकार के खिलाफ वोट है।


इनसेट
सरकार ले रही जन विरोधी निर्णय
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की वर्तमान सरकार लगातार जन विरोधी निर्णय ले रही है। उसके प्रति जनता का रोष इस मतदान में साफ दिखाई दे रहा है। सोलन में वार्ड-पांच की जीत के लिए जनता का आभार एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed