फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP furious over Baghat Bank issue, protests at Old Deputy Commissioner Chowk

Solan News: बघाट बैंक मामले में भाजपा उग्र, पुराने उपायुक्त चौक पर किया प्रदर्शन

Sun, 28 Dec 2025 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
BJP furious over Baghat Bank issue, protests at Old Deputy Commissioner Chowk
भाजपा शहरी मंडल के सदस्य बघाट बैंक मामले में प्रदर्शन करते हुए। संवाद
बैंक प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी, उपायुक्त के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

बोले बैंक को बेल आउट दें सरकार, अन्य बैंक में किया जाए मर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बघाट अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में लोन आबंटन में हुई गड़बड़ियों को लेकर भाजपा सोलन शहरी मंडल ने पुराने उपायुक्त चौक पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व बैंक प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा सोलन मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता की अगुवाई में सभी कार्यकर्ता करीब एक घंटे तक पुराने उपायुक्त चौक पर बैठे रहे। उसके बाद उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। भाजपा सोलन शहरी मंडल ने मांग उठाई कि प्रदेश सरकार बघाट बैंक को तत्काल बेल आउट प्रदान करें अथवा किसी सशक्त, सक्षम एवं विश्वसनीय बैंक के साथ इसका मर्ज सुनिश्चित करें, ताकि बैंक सुचारू रूप से संचालित हो सके और जमाकर्ताओं को यह पूर्ण विश्वास मिले कि बैंक में जमा किया गया उनका पैसा सुरक्षित है। मंडल की दूसरी महत्वपूर्ण मांग है कि इस पूरे प्रकरण में जो भी व्यक्ति, अधिकारी अथवा बैंक प्रबंधन दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता की पुनरावृत्ति न हो।भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार की इस गंभीर विषय पर लगातार बनी उदासीनता व स्थानीय मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल की इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखना अत्यंत चिंताजनक है। लगभग 80 जमाकर्ता और उनके परिवार इस संकट से मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रभावित हैं, मगर इसके बावजूद न तो सरकार और न ही स्थानीय मंत्री द्वारा अब तक कोई ठोस, संवेदनशील एवं जिम्मेदार पहल सामने आई है।उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय तथ्य यह है कि इस गंभीर जनहित के मुद्दे को विधानसभा सत्र के प्रश्नकाल में स्थानीय मंत्री द्वारा उठाए जाने के बजाय भाजपा नयना देवी क्षेत्र के विधायक एवं वरिष्ठ नेता रणधीर शर्मा को उठाना पड़ा। इससे स्पष्ट है कि मंत्री को सोलन के लोगों से कुछ लेना देना नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, संजय मलिक, धर्मेंद्र ठाकुर,संजीव मोहन, लाविका, अनिल करमचंद दिनेश शुक्ला, जगदीश गर्ग राजू कुंद्रा, रेनू कलसी, रचित साहनी, गौरव, बादल नाहर, राहुल शर्मा, प्रिया कंपोज, अमरदीप पांजा, सीमा, राज तिलक नेगी, रिपु दमन, अभिषेक ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed