{"_id":"57878be44f1c1b217913d6fe","slug":"bikers-terror","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में बाइकर्स की धमाचौकड़ी से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू में बाइकर्स की धमाचौकड़ी से दहशत
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
Updated Thu, 14 Jul 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक नगरी परवाणू के विभिन्न रिहायशी इलाकों में बाइकर्स की तेज रफ्तारी से लोग बेहद परेशान हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक नगरी परवाणू के विभिन्न रिहायशी इलाकों में बाइकर्स की तेज रफ्तारी से लोग बेहद परेशान हैं। रिहायशी इलाकों में लगातार बढ़ती जा रही आमद के चलते महिलाएं और युवतियां अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। परवाणू में औद्योगिक इकाइयों और स्कूल लगने के समय तथा छुट्टी के दौरान इन बाइकर्स की संख्या एकाएक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
अक्सर इन्हें राह से गुजर रही महिलाओं और युवतियों पर तंज कसते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय पुलिस अपने स्तर पर इनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास तो करती है लेकिन केवल चालान काटने के अलावा पुलिस के पास कोई चारा नहीं है। पिछले माह ही पुलिस लगभग 267 वाहनों के चालान कर चुकी है, जिनमें अधिकतर बाइकर्स के ही चालान हैं। लेकिन फिर भी इनकी कारगुजारियां कम नहीं हो रही हैं बल्कि बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
इन सेक्टर में अधिक परेशानी
परवाणू के रिहायशी इलाकों सेक्टर 1,4 और 6 में बाइकर्स ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। सुबह ड्यूटी पर जाने वाली महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर उनके घरवालों में भी संशय बना रहता है। क्योंकि बाइकर्स आते जाते महिलाओं और युवतियों पर तंज कसने से बाज नहीं आते। आलम यह है की स्कूल जाने और वहां से आने के समय अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए या तो अभिभावकों को उन्हें खुद छोड़ना तथा लाना पड़ता है या फिर स्पेशल किसी वाहन का इंतजाम करना पड़ता है।
विज्ञापन
संडे को रहता अधिक खौफ
संडे को बाइकर का अधिक खौफ रहता है। हर संडे सेक्टर एक में लगने वाली सब्जी मंडी में भी लोग इनकी आवाजाही से सहमे रहते हैं। प्रेशर हॉर्न बजाते हुए बाइकर्स मंडी से इस कदर गुजरते हैं कि आसपास खड़े लोग दहशत में आ जाते हैं। इस बारे पुलिस को कई बार लोगों ने शिकायत की है लेकिन कोई सख्ती ना होने की वजह से बाइकर्स के हौसले दिनप्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
267 चालान किए : डीएसपी
डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि समय-समय पर वाहनों की जांच की जाती है। पिछले महीने ही यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते 267 चालान किए हैं, जिनसे 1.14 लाख जुर्माना वसूला है। कहा की यदि कोई वाहन चालक किसी को परेशान करें तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है की वे यातायात नियमों का पालन करें।