फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bike falls in Tipra, Parwanoo, driver dies

Solan News: परवाणू के टिपरा में बाइक गिरी, चालक की मौत

Mon, 02 Dec 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
कालका के नग्गल गांव का रहने वाला था चालक
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू के टिपरा में बाइक समेत खड्ड में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति हरियाणा के कालका का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव का परिजनों को सौंप दिया है।

परवाणू के भगत राम कौशल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक बाइक को सड़क से नीचे नाले गिरे देखा। उसके साथ एक व्यक्ति मुंह के बल लेटा था। जब उसे हिलाया गया तो वह बेहोशी की हालत में था। आसपास के लोग भी मौके पर आए। उन्होंने जांचा तो व्यक्ति को मृत पाया। मृतक कर्म सिंह निवासी गांव नग्गल रूटल तहसील कालका, जिला पंचकूला का रहना वाला था। पुलिस ने परवाणू के ईएसआई अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed