{"_id":"695c028c201157a2910d25d9","slug":"bhorghati-irrigation-scheme-started-2700-bigha-land-will-get-lifeline-solan-news-c-176-1-ssml1044-160738-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भोरघटी सिंचाई योजना शुरू, 2700 बीघा जमीन को मिलेगी संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भोरघटी सिंचाई योजना शुरू, 2700 बीघा जमीन को मिलेगी संजीवनी
विज्ञापन
नालागढ़ के ढांग निहली में भोर गटी योजना चालू होने से खेत में सिंचाई करते हुए किसान- स्रोत- ग्रा
- फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन
खेतों तक पहुंचा पानी,सूख रही फसल को मिला जीवनदान, किसानों के चेहरे खिले
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़। नालागढ़ की ढांग निहली पंचायत के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। चिकनी खड्ड का जलस्तर गिरने और तकनीकी दिक्कतों के कारण पिछले तीन महीनों से बंद पड़ी भोरघटी उठाऊ सिंचाई योजना आखिरकार चालू हो गई है। अमर उजाला ने किसानों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद विभाग ने हरकत में आते हुए काम में तेजी लाई। इस योजना के बहाल होने से अब क्षेत्र की 2700 बीघा जमीन को संजीवनी मिलेगी। चिकनी खड्ड में भारी भू-कटाव के कारण जलस्तर काफी नीचे चला गया था। जलशक्ति विभाग को नया बांध बनाने में काफी मशक्कत और धन खर्च करना पड़ा, जिसके चलते इस बार योजना अपने निर्धारित समय नवंबर की बजाय जनवरी में शुरू हो पाई। खड्ड की गहराई के कारण इंजीनियरिंग की नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। योजना में हो रही देरी और किसानों के बढ़ते रोष को देखते हुए स्थानीय विधायक ने भी मौके का निरीक्षण किया था। उन्होंने विभाग को कड़े निर्देश देकर काम में तेजी लाने को कहा था। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक कपिल ने पुष्टि की है कि बांध का काम अब पूरी तरह संपन्न हो चुका है और पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है।
मुरझाने लगी थीं गेहूं की फसल
योजना के बंद रहने से किसान बेहद परेशान थे। किसान सर्वजीत सिंह, मनींद्र सिंह और हरबंस सिंह ने बताया कि नमी कम होने के कारण गेहूं की फसल मुरझाने लगी थीं। किसानों ने मजबूरी में सूखे में ही बिजाई कर दी थी। अब सिंचाई शुरू होने से फसल के लहलहाने और अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है।
कोट
खड्ड गहरी होने के कारण बांध बनाने में अधिक समय और बजट लगा। काम अब पूरा हो चुका है और योजना चालू कर दी गई है। इससे किसानों को सिंचाई में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
- अभिषेक कपिल, सहायक अभियंता, जलशक्ति विभाग